08 MAYWEDNESDAY2024 4:02:24 AM
Nari

इस तरह गर्मियों में भी पाएं अदिति राव हैदरी जैसे गुलाबी गाल

  • Updated: 24 May, 2018 01:02 PM
इस तरह गर्मियों में भी पाएं अदिति राव हैदरी जैसे गुलाबी गाल

गुलबी गाल खूबसूरती में चार-चांद लगाने के साथ ही चेहरे पर ग्लो लाने का काम भी करते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लड़कियां गुलबी गाल पाना चाहती है। गालों को पिंक करने के लिए वह कई तरह-तरह के कैमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती है। मगर फिर भी गाल गुलाबी नहीं हो पाते। एेसे में आप घरेलू नुस्खों को अपनाकर बिना ज्यादा खर्चे किए हुए कुछ ही दिनों में गालों को गुलाबी बनाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ एेसे ही टिप्स बताएंगे जो आपके लिए फायदेमंद हैं। 

 

PunjabKesari

 

1. गालों पर नींबू का रस लगा कर मलें। कुछ मिनटों के बाद ठंडे पानी से चेहार धो लें। अब गालों को हथेलियां से सुखाएं। एेसा करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से होने लगेगा। कुछ दिनों तक एेसा करने से झुर्रियां की समस्या से राहत मिलेगी और गाल गुलाबी हो जाएंगे। 

 

2. रोजाना सुबह-शाम रूई में कच्चा दूध लेकर गालों को साफ करें। इससे चेहरे का रंग साफ हो जाएगा और गाल चमकने लगेंगे। 

 

3. दूध में गुलाब की ताजी पत्तियां को पीसकर एक पेस्ट बनाएं। ये पेस्ट चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में गाल गुलाबी हो जाएंगे।


4. चुकंदर को पीसकर उसको गालों पर लगाएं। फिर 30 मिनट के बाद चेहरा ताजे पानी से धो लें। रोजाना कुछ दिनों तक एेसा करने से चेहरा गुलाबी नजर आने लगेगा। 


5. गालों पर पड़ी झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अंकुरत चने एवं मूंग सुबह-शाम खाएं। इनमें विटामिनम-ई होता है, जो झुर्रियों मिटाने मिटाने और जवां बनाए रखने में मदद करता है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News