26 APRFRIDAY2024 7:14:35 PM
health

मैदे के सेवन से शरीर को पहुंचता है नुकसान

  • Updated: 20 Sep, 2016 11:32 AM
मैदे के सेवन से शरीर को पहुंचता है नुकसान

मैदा खाने के नुकसान : मैदे का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है लेकिन क्या अापको पता मैदे से बनी चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है या नहीं। अाज हम अापको मैदे के बारे में ही बताएंगे कि मैदा हमारी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाता है। 

मैदे के कई साइड-इफेक्‍ट होते हैं, जिनका हमें लंबे समय बाद पता चलता है। एक शोध से बात सामने अाई है कि मैदे को सफेद रंग ब्लीच से दिया जाता है। इसके ज्यादा सेवन से हमारी सेहत खराब हो सकती है और कई तरह की परेशानियां भी हो सकती है।


अाइए जानते है मैदे से सेहत को होने वाले नुकसान...   

 

1. डायबिटीज 

मैदे में ग्लाइसेमिक इंडेक्‍स होता है, जिसके सेवन से शुगर लेवल बढ़ जाता है। अगर अाप भी मैदे का अधिक सेवन करते है तो संभल जाएं। 

 

2. मोटापा 

मैदा में स्‍टार्च की मात्रा बहुत अधिक होती  है, जिससे मोटापा बढ़ता है। यही नहीं इससे कोलेस्‍ट्रॉल स्‍तर भी बढ़ता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो मैदे का कम सेवन करें।

 

3. पेट की समस्‍या 

मैदे में डाइट्री फाइबर बिल्कुल नहीं होता, इसलिए मैदे से बनी डिश का सेवन करने से ये पूरी तरह से पच नहीं पाता है।  इसके सेवन से अक्सर कब्ज की समस्या हो जाती है। 

 

4. फूड एलर्जी

मैदे में काफी मात्रा में ग्‍लूटन पाया जाता है जो खाने को लचीला बना कर उसको मुलायम टेक्‍सचर देता है और फूड एलर्जी का कारण बनता है।

 

5. हड्डियां कमजोर

मैदे में प्रोटीन ना होने से शरीर में एसिड बन जाता है, जो हड्डियों से कैल्‍शियम को कम करके उनको कमजोर कर देता हैं। 

 

Related News