27 APRSATURDAY2024 12:06:13 AM
Nari

जानिए क्यों 28 साल की उम्र में शादी करवाना होता है सही

  • Updated: 24 Sep, 2017 05:56 PM
जानिए क्यों 28 साल की उम्र में शादी करवाना होता है सही

शादी जीवन का सबसे अहम और महत्वपूर्ण फैसला होता है। इसलिए हर कोई अपनी शादी का फैसला सोच समझ कर लेता है लेकिन फिर भी लड़की और लड़के में शादी की सही उम्र को लेकर मन में सवाल होता है। एगर आप भी ये सोच रहें है तो आपको बता दें कि शादी करने के लिए 28 साल की उम्र सबसे परफेक्ट मानी जाती है। आइए जानते है आखि‍र क्यों 28 की ही उम्र शादी के परफेक्ट समझी जाती है।
PunjabKesari

-आजकल लड़के और लड़कियों के लिए करियर और शादी का सवाल सबसे अहम होता है। इस उम्र में दोनों अपने करियर और मानसिक रुप से शादी के लिए तैयार हो जाते हैं।
 

-इस उम्र में लड़का और लड़की दोनों परिवार को संभालने के लिए भी पूरी तरह से तैयार होते है।
 

-28 साल की उम्र में लड़का और लड़की को पंसद-नापंसद का पता चल जाता है। जिससे उन्हें अपनी जीवनसाथी चुनने में मुश्किल नहीं होती और इससे रिश्ता टूटने की आशंका नहीं रहती है।
 

-शादी के बाद लड़कियों के शरीर में बहुत से शारीरिक बदलाव आते रहते है। उन बदलावों के लिए लड़कियों के लिए शारीरिक रुप से तैयार रहना जरुरी होती है। 28 की उम्र में लड़कियों का शरीर इन बदलावों के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाता है।
 

-इस उम्र में लड़कियां मां बनने के लिए शारीरिक और मानसिक रुप से तैयार होती है। इसके साथ ही 28 की उम्र में वो इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह से संभाल भी सकती है।
 

-शादी के लिए 28 की उम्र इसलिए भी सहीं है क्योंकि इस उम्र में दोनों बात-बात पर लड़ने की बजाएं उसे समझदारी से संभाल लेते है।

Related News