26 APRFRIDAY2024 7:32:56 PM
Nari

मोमबत्ती जलाने से दूर होगी घर की हर छोटी-बड़ी परेशानी

  • Updated: 28 Feb, 2018 12:37 PM
मोमबत्ती जलाने से दूर होगी घर की हर छोटी-बड़ी परेशानी

घर में रखी हर छोटी से बड़ी चीज का व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है। ये असर अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। क्या आप जानते हैं कि घर में जलाने वाली छोटी सी मोमबत्ती भी आपके घर और जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी को दूर कर सकती है। चीनी शास्त्र फेंगशुई का कहना है कि इनको घर में रखने से आने वाली प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। आज हम आपको घर में मोमबत्ती जलाने के फायदों के बारे में बताएगें।

 
1. घर में मोंमबत्ती जलाने के नाकरात्मक ऊर्जा प्रवेश नही करती। इसके साथ ही उत्तर दिशा में सफेद मोमबत्ती लगाने से घर में रहने वाले लोगों की रचनात्मका में बढ़ावा होता है। 

PunjabKesari


2. अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में ध्यान न लगता हो तो उसके कमरे के उत्तर पूर्व दिशा में हरे रंग की मोंमबत्ती लगाएं। एेसा करने से बच्चे का मन पढ़ाई में लगेगा और उसकी एकाग्रता भी बढेगी।

PunjabKesari

 

3. फेंगशुई के मुताबिक घर परिवार में शांति रखने के लिए गुलाबी और पीले रंग की मोमबत्ती जलानी चाहिए। एेसा करने से परिवार के लोगों में आपसी प्रेम बढ़ता है।

PunjabKesari

4. अगर आपके घर में कोई समस्या या परेशानी है तो दक्षिण भाग में लाल रंग की मोमबत्ती रखें।

PunjabKesari

 

5. मानसिक परेशानी को दूर करने के लिए पीले रंग की मोमबत्ती जलाएं क्योंकि पीला रंग शांति देता है। घर के वातावरण में सुधार लाने के साथ ही घर में मोमबत्ती लगाने से चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

PunjabKesari

6.  जो लोग अपने रास्ते से भटक गए हो उनको अपने घर में नीले रंग की मोमबत्ती लगनी चाहिए। नीले रंग में वो सकारात्मक ऊर्जा होती है जो घाव भरने में मदद करती है।

PunjabKesari

7. सफेद मोमबत्ती चांद की रोशनी जैसी ऊर्जा फैलाती है। सफेद रंग का मतलब है कि आप बेहद शांत और दिल के साफ हैं। जो लोग सफेद रगं को पसंद करते हैं उनको अकेले रहना ज्यादा अच्छा लगता है।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News