26 APRFRIDAY2024 4:39:10 PM
Nari

इन ड्रिंक्स को करें अपने ब्रैकफास्ट में शामिल, वजन होगा कम!

  • Updated: 23 Jan, 2017 08:28 PM
इन ड्रिंक्स को करें अपने ब्रैकफास्ट में शामिल, वजन होगा कम!

सेहतः मोटापे की समस्या आजकल आम हो गई है। मोटापे सेे परेशान लोग अपने वजन को कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। अधिकतर लोग डाइटिंग करते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करें। इसले मसल्स मजबूत होते हैं। प्रोटीन युक्त ब्रैकफास्ट करने से शरीर को दिनभर काम करने की ऊर्जा मिलती है। आज हम आपको कुछ एेसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे है जिसे ब्रैकफास्ट में शामिल करने से आपका वजन कम होता है। 

पहली ड्रिंक
सामग्री
 1 केला
 1 संतरा
 2 बड़े चम्मच बादाम(पीसे हुए)
 2 बड़े चम्मच अलसी का तेल
 2 अंजीर
 1/3 कप पानी

बनाने की विधि
1. सभी सामग्रियों को ब्लैंडर में डालकर पीस लें। इस ड्रिंक को रोजाना नाश्ते में पीएं। 

 

दूसरी ड्रिंक
सामग्री
 1 कप रसभरी (रास्पबेरी)
 1 सेब
 1 केला
 1/2 नींबू
 1/2 बड़ा चम्मच अलसी 

बनाने की विधि
1. सभी चीजों को पीसकर जूस तैयार कर लें। बाद में इसका सेवन करें।


तीसरी ड्रिंक
सामग्री
 2 कीवी
 1 केला
 1/2 सेब 
 1 संतरा 
 1 बड़ा चम्मच अलसी
 1 बड़ा चम्मच हेज़लनट (hazelnut)

बनाने की विधि
सभी चीजों को ब्लेंडर में डालें और शेक तैयार कर लें। इसे ब्रैकफास्ट में पीएं।

Related News