26 APRFRIDAY2024 1:14:55 PM
Nari

इन 5 तरीकों से करें फ्रिज की साफ- सफाई

  • Updated: 09 Mar, 2018 12:46 PM
इन 5 तरीकों से करें फ्रिज की साफ- सफाई

गर्मियों के मौसम में सब्जियों, दूध, आटा आदि चीजों को खराब होने से बचाने के लिए उनको फ्रिज में रखा जाता है। इसके साथ ही पानी को ठंडा करने के लिए भी इसका ही इस्तेमाल किया जाता है। कई बार सामान निकालते वक्त वह फ्रिज में ही गिर जाता है, जिससे वह गंदा हो जाता है। इससे फ्रिज में से बदबू आने लगती है। एेसे में फ्रिज या रेफ्रिजरेटर को साफ- सुथरा रखने से बदबू आनी बंद हो जाएगी। फ्रिज को फ्रैश रखने के लिए हफ्ते में 1 बार इसकी सफाई जरूर करें। आज हम आपको फ्रिज को साफ करने के कुछ आसान और जरूरी टिप्स बताएंगे जो आपके लिए बेहद फायदेमंद है।

 

1. फ्रिज करें खाली

PunjabKesari
सबसे पहले फ्रिज को खाली करें। उसमें मौजूद सभी फलों और सब्जियों को बाहर निकाल दें। इससे फ्रिज के अंदर की सफाई करने में किसी प्रकार की कोई समस्या नही होगी।।

 

2. बेकिंग सोडा

PunjabKesari
फ्रिज से बदबू आना बेहद आम समस्या है। इसको दूर करने के लिए बेकिंग सोडे का इस्तेमाल करें। जब आप फ्रिज की सफाई कर रही हो उस समय एक नर्म कपड़े में थोड़ा सा सोडा और पानी मिला कर अच्छे से सफाई करें। एेसा करने से कुछ ही समय में बदबू आनी बंद हो जाएगी।

 

3. नमक

PunjabKesari
फ्रिज की सफाई करते समय नमक का इस्तेमाल करें। सबसे पहले एक कटोरी में पानी लें उसको हल्का सा गर्म करें। अब उस पानी में नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद एक कपड़े को उस पानी में डुबोकर फ्रिज को अंदर से अच्छी तरह से पोंछ लें। सफाई करने के बाद कुछ समय के लिए फ्रिज को खुला रहने दें।

 

4. नींबू

PunjabKesari
सफाई के बाद फ्रिज में हर समान को ढक कर रखें। इससे खाने की स्मैल दूसरी चीजों में नहीं जाएगी। इसके अलावा फ्रिज में हमेशा आधा नींबू काटकर रखें इससे फ्रिज में से कोई दुर्गंध नहीं आएगी।

5. अखबार
कई बार फ्रिज मे बर्फ जमने लगती है उसको हटाने के लिए कुछ महिलाएं चाकू का इस्तेमाल करती है। एेसा करने से फ्रिज को नुकसान भी हो सकता। अगर फ्रिज जमा हो जाए तो फ्रिज को बंद कर दें। जब बर्फ निकल जाएं तो उसको अखबार से साफ कर दें।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News