26 APRFRIDAY2024 8:40:17 AM
Nari

Summer सीजन में न खाएं ये सब्जियां, लगेगी ज्यादा गर्मी

  • Updated: 06 Apr, 2018 04:08 PM
Summer सीजन में न खाएं ये सब्जियां, लगेगी ज्यादा गर्मी

गर्मियों में न खाएं ये चीजें : गर्मी का मौसम अपने साथ तपती धूप और लू लेकर आता है। इन गर्म हवाओं के खुद को बचाने के लिए ठंड़ी चीजें खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल सीजन के हिसाब से ही सब्जियों को खाने से सेहत अच्छी रहती है। सर्दीयों में गर्म और गर्मियों में ठंड़ी तासीर वाला आहार बढ़िया रहता है। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर सब्जियां स्वाद तो बढ़ाती हैं लेकिन यह गर्म होती है। 

प्याज
तड़का लगाने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। शायद ही ऐसी कोई सब्जी होगी जो प्याज के बिना बनाई जाए। इस मौसम में इसका ज्यादा सेवन करने से हॉर्मोंस का संतुलन बिगड़ जाता है। गर्मी में सलाद खा रहे हैं तो प्याज की जगह खीरा,तर,टमाटर खाएं। 
 

अदरक 
अदरक प्राकृतिक रूप से बहुत गर्म होता है। गर्मी के मौसम में इसका ज्यादा सेवन करने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वाद के लिए सब्जी में थोड़ा-सा अदरक ही डालें। 
 

पत्तेदार सब्जियां  
पालक,मेथी आदि पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए अच्छी तो होती हैं लेकिन गर्मियों में इनका सेवन करने से शरीर में तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। जिससे बॉडी के ज्यादा गर्मी लगनी शुरू हो जाती है। इन मौसम शरीर का तापमान पहले से ही बढ़ा होता है। ऐसे में ठंड़क पहुंचाने वाली सब्जियां खांए। 
 

लहसुन 
लहसुन का तड़का सब्जी का फ्लेवर बदल देता है। लहसुन खाना पसंद है तो इसका सेवन गर्मी कम कर दें। इससे हॉर्मोंस असंतुलित हो सकते हैं। 
 

हो सकती हैं ये परेशानियां
सब्जियां सेहत का खजाना होती हैं। इनमें पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। पूरी तरह से इनका सेवन बंद न करके घटा दें। ज्यादा मात्रा में इनको खाने से हार्मोन में गड़बड़ी, मुहांसे,स्किन प्रॉब्लम, बवासीर और पाचन संबंधी बहुत सी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। 
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News