26 APRFRIDAY2024 8:50:25 PM
Nari

खूबसूरती ही नहीं, लड़कियों की इन अदाओं पर भी मरते हैं लड़के

  • Updated: 11 Aug, 2017 03:54 PM
खूबसूरती ही नहीं, लड़कियों की इन अदाओं पर भी मरते हैं लड़के

लड़के लड़कियों की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं और उनसे दोस्ती करने की चाह रखते हैं। अक्सर सुना होगा कि लड़के सिर्फ खूबसूरत लड़कियों के ही दीवाने होेते हैं लेकिन यह बात गलत है। लड़कियों की मुस्कान और कुछ ऐसी अदाएं भी होती हैं जिससे वे खूबसूरत न होने के बावजूद भी लड़कों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं। आइए जानिए लड़कियों की किन बातों की वजह से लड़के उनके लट्टू हो जाते हैं।

1. ड्रैसिंग सेन्स
आजकल खूबसूरती और पैसे से ज्यादा लोगों के बढ़िया कपड़ों की अहमियत ही देखने को मिलती है। ऐसे में जिन लड़कियों का ड्रैसिंग सेन्स अच्छा हो, लड़के उन्हें पहली नजर में ही पसंद कर लेते हैं क्योंकि लड़के लड़कियों के चेहरे के बाद उनके कपड़ों को देखते हैं। 
2. खुशबू
लड़की चाहे जितनी भी सुंदर क्यों न हो, अगर उसके बदन से पसीने की बदबू आती हो तो लड़के उनसे दूर भागते हैं। ऐसे में लड़के उन लड़कियों को पसंद करते हैं जिनमें से अच्छी खुशबू आती हो।
3. खूबसूरत मुस्कान
ज्यादातर लड़के हंसमुख स्वभाव वाली लड़कियों को पसंद करते हैं। जिन लड़कियों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती हो, लड़के ऐसी लड़कियों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
PunjabKesari4. चुलबुला स्वभाव
कुछ लड़कियों का स्वभाव बच्चों की तरह होता है। वे छोटे-छोटे पल को भी बहुत अच्छे से एन्जॉय करती हैं। लड़कों को भी ऐसी लड़कियां ही पसंद आती है जो उनसे हसी-मजाक करती रहें।
PunjabKesari5. दयालु
जो लड़िकयां सभी से अच्छी तरह बात करें और अकड़ु स्वभाव की न हो, वे लड़कों को ज्यादा पसंद आती हैं। ऐसी लड़कियां खूबसूरत न होने के बावजूद भी लड़कों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती हैं।


 

Related News