मोहित मारवाह आज यानी 20 फरवरी को अंतरा मोतीवाला से शादी करने जा रहे है। बताया जा रहा है कि इनकी शादी दुबई में होने वाली है। उनकी शादी अटेंड करने के लिए कपूर खानदान कल ही रवाना हो चुका था। शादी से एक दिन पहले मोहित और अंतरा की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड और कपूर खानदान के सभी सेलेब्स नजर आएं। सेरेमनी में श्रीदेवी, खुशी कपूर , मनीष मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, संजय कपूर, अर्जुन कपूर और संजय कपूर अपनी बेटी सनाया कपूर के साथ दिखें। सभी का लुक देखने वाला था।
वह सभी एक से बढ़कर एक डिजाइनर ड्रैस में नजर आए। आइए देखते है किसने क्या था पहना।
श्रीदेवी कपूर ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की ड्रैस पहनी, जो उन्हें गॉर्जियस लुक दे रही थी।
वहीं खुशी कपूर का भी किलर लुक सामने आया। खुशी कपूर ने डार्क कलर की ड्रैस को बिना किसी ज्वैलरी के वियर किया। उन्होंने ऑफ शोल्डर चोली के साथ इम्ब्रॉयडर्ड लहंगा कैरी किया।
वहीं कियारा आडवाणी पिंक ब्रोकेड लहंगा-चोली में नजर आईं, जिसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया। इसके साथ उन्होंने गोल्डन दुपट्टा और ट्रैडीशनल नेकपीस वियर किया।
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर भी शादी में खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। रिया ने येलो Kaftan-style कुर्ते के साथ रेप्ड स्कर्ट पहनी, जो डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन थी। खास बात थी कि उन्होंने अपने इस ट्रैडीशनल वियर के साथ व्हाइट स्नीकर्स ट्राई किए।
बॉलीवुड फैशनीस्ता सोनम कपूर ट्रैडीशनल ज्वैलरी और इम्ब्रॉयडर्ड ब्लेक एंड गोल्ड ड्रैस में नजर आईं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP