26 APRFRIDAY2024 12:08:57 PM
Nari

फरवरी में घूमने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें

  • Updated: 21 Feb, 2017 05:32 PM
फरवरी में घूमने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें

ट्रैवलिंगः भारत में फरवरी के महीने में ठंड कम हो जाती है। वैसे भी यह महीना लव कपल्स के लिए खास होता है। इस मौसम में कई लोग घूमने-फिरने का प्लान बनाते हैं। फरवरी के महीने में यह तय कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है कि कौन सी जगह घूमने के लिए बैस्ट है। आज हम आपको बताते है कि इस मौसम में आप कहां जाकर खूब एन्जॉय कर सकते है।

1. कोडैकानल(Kodaikanal)
अगर आप हिल स्टेशन घूमना पसंद करते हैं तो कोडैकानल बैस्ट जगह है। यहां घूमने के लिए कई टूरिस्ट प्लेस है। यहां आकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। पूरा साल इस जगह का मौसम अच्छा रहता है।

2. ओडिशा, पुरी
अधिकतर लोग सोचते हैं कि उड़ीसा में देखने के लिए सिर्फ मंदिर ही है लेकिन एेसा बिल्कुल नहीं है। यहां पर कई बीच हैं जहां आप घूम सकते है। जनवरी और फरवरी के महीने में ही यहां घूमने का असली मजा है।

3. केरल,थेक्केडी 
नेचर लवर्स के लिए थेक्केडी बैस्ट जगह है। कई टूरिस्ट इस जगह पर आना पसंद करते हैं। यहां आना के लिए फरवरी का महीना सबसे सही समय है।

4. राजस्थान, उदयपुर
अगर आप फरवरी के महीने में घूमने का प्लान बना रहे है तो राजस्थान सबसे बैस्ट जगह है। इस महीने यहां का मौसम अच्छा होता है। यहां पर देखने के लिए कई जगहें हैं।  

5. मामल्लापुरम
मामल्लापुरम मूर्तिकला और पेंटिंग के लिए काफी मशहूर जगह है। फरवरी के महीने में यहां न अधिक गर्मी और न ही ठंड होती है। इस मौसम में यहां आप घूम सकते हैं।
 


 

Related News