26 APRFRIDAY2024 10:04:10 PM
Nari

छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें

  • Updated: 06 Mar, 2017 04:39 PM
छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए बैस्ट हैं ये जगहें

ट्रैवलिंगः मार्च के महीने में बच्चों के पेपर खत्म हो जाते हैं। एेसे में छुट्टियों में वह कहीं न कहीं घूमने जाते हैं। इस महीने में मौसम भी बहुत अच्छा होता है न ही गर्मी और न ही सर्दी। एेसे में आप छुट्टियां का खूब मजा ले सकते है। आज हम आपको कुछ जगहें बताने जा रहे है जहां जाकर आप खूब एन्जॉय कर सकते है। 

1. ऊटी, तमिलनाडु
यहां पर आप आराम से घूम सकते है। चाय बागान की हरियाली से लेकर बहते झरनों का मधूर संगीत यहां सब कुछ मिलेगा। ऊटी जाकर टाइगर हिल, ऊटी झील और डोडाबेट्टा जरूर जाएं। 

2. सिक्किम
सिक्किम में मार्च के महीने में मौसम बहुत ही खूबसूरत होता है। यहां पर आप शांति के कुछ पल बिता सकते है। सिक्किम में आपको चाय के बागान और बर्फ की ढकी हुई पहाड़ियां देखने को मिलेगी। यहां पर कई वॉटर स्पोर्ट्स भी है जहां बच्चे खूब मस्ती कर सकते है। 

3. माउंट आबु, राजस्थान
मार्च में माउंट घूमना सबसे बैस्ट है। यहां पर नक्काशी और नक्की झील की शांति तनाव को दूर कर देती है। पूरा साल यहां पर धर्म के ठेकेदारों की भीड़ लगी रहती है इसलिए इस मौसम में यहां घूमने जाएं।

4. लेह
लेह का सफर करके आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। यहां पर आप मैगनेटिक हिल, जंचकार वैली और पैगेंग जरूर जाएं। 

5. कश्मीर
धरती के स्वर्ग कश्मीर में कौन नहीं जाना चाहेगा। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। मार्च में यहां कई प्रकार के फूल खिलते हैं। फूल की ढकी वादियां देखने में बहुत खूबसूरत लगती है। 
 

Related News