26 APRFRIDAY2024 12:35:31 AM
Nari

बड़े काम की है मौसमी

  • Updated: 28 Oct, 2016 01:57 PM
बड़े काम की है मौसमी

मौसमी नींबू और संतरे के जैसा फल है। इसका जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खट्टे-मीठे स्वाद वाला यह फल खाने में टेस्टी होने के साथ खाने में भी बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
 

1. इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से दांतों और मसूढ़ों को सुरक्षा मिलती है। 

2. मौसमी का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है। 

3. प्रैग्नेंसी में इसे खाने से या जूस पीने से उल्टी की समस्या दूर होती है।

4. बुखार या किसी और कारण से आई कमजोरी को दूर करने के लिए भी मौसमी बहुत फायदेमंद है। 

5. कब्ज से परेशान है तो 200 ग्राम मौसमी का रस पीने से परेशानी दूर हो जाएगी। 

6. मौसमी खाने से कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल किया जा सकता है। 

7. मौसमी एक एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल फल है। इसे खाने से रोग-निरोधक क्षमता मजबूत होती है। 

8. इसके सेवन से खून की कमी दूर हो जाती है। 

9. मौसमी के सौ ग्राम जूस में पचास ग्राम हल्का गर्म पानी, थोडा-सा भूना जीरा और सोंठ को मिलाकर पीने से दमा रोग में बहुत फायदा मिलता है। 

10. सर्दी जुखाम में भी मौसमी बहुत फायदेमंद है। 

Related News