01 MAYWEDNESDAY2024 9:55:13 PM
Punjab

पत्नी ने की दिल्ली जाने की जिद,पति ने मना किया तो उठाया ऐसा कदम

  • Updated: 12 Jan, 2016 11:47 AM
पत्नी ने की दिल्ली जाने की जिद,पति ने मना किया तो उठाया ऐसा कदम

लुधियाना(कुलवंत): कई बार जिद व गुस्से में इंसान इतनी बड़ी गलती कर जाता है कि वह गलती उसकी जान का जोखिम बन जाती है। इसी तरह का एक मामला उस समय सामने आया जब कैलाश नगर में रहने वाली विवाहिता चांदनी ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली।  

पता चला है कि चांदनी अपने पति से दिल्ली चलने की जिद कर रही थी, जिस वजह से उसने खुद को आग लगा ली। पुलिस के मुताबिक चांदनी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद दीपक दिल्ली में रह रहा था, जबकि उसके बाकी परिजन बस्ती जोधेवाल स्थित कैलाश नगर में रह रहे थे।

काम न होने से वह लुधियाना आ गया। कुछ दिनों से चांदनी दीपक से जिद कर रही थी कि वह दिल्ली में ही वापस चले और वहीं रहे। वह लुधियाना में रहना नहीं चाहती। दीपक ने उससे कहा था कि अभी उसका काम नहीं है। वह दिल्ली नहीं जा सकता। सोमवार की सुबह वह दिल्ली चलने की जिद कर रही थी।

इसी बात को लेकर उसने खुद को आग लगाने की कोशिश की मगर दीपक और उसके पिता रघुनाथ ने उसे बचा लिया। मामला शांत समझ कर दीपक और रघुनाथ अपने-अपने काम में लग गए। पीछे से चांदनी ने फिर खुद पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा ली।  

थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी इंस्पैक्टर बलविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस को दिए बयान में चांदनी ने कहा कि खाना बनाते समय अचानक स्टोव से उसे आग लग गई थी। उसने खुद को आग नहीं लगाई थी। 

Related News