26 APRFRIDAY2024 5:02:28 PM
Fashion

AIFWAW18: खूबसूरत लहंगे में जलवा बिखरेती दिखीं बिपाशा

  • Updated: 16 Mar, 2018 10:23 AM
AIFWAW18: खूबसूरत लहंगे में जलवा बिखरेती दिखीं बिपाशा

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अमेजन इंडिया फैशन वीक ऑटम-विंटर 2018 का आयोजन किया गया, जोकि 14 मार्च से 18 मार्च तक चलेगा। फैशन वीक में लगभग 100 डिजाइनर अपनी कलैक्शन पेश करेंगे। 
PunjabKesari
शो के दूसरे दिन एक्ट्रेस बिपाशा बासु रैंप पर उतरी। उन्होंने डिजाइनर करिश्मा सोंधी के लिए रैंप वॉक की। बिपाशा ने पेस्टल पिंक लहंगा पहना था, जिसपर फ्लोरल प्रिंट बना था। लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। ज्वैलरी में उन्होंने हैवी नेकपिस और ईयररिंग्स वियर किए। लाइट मेकअप और खुले बाल बिपाशा के लुक को पूरा कर रहे थे। 
PunjabKesari
डिजाइनर करिश्मा सोंधी की ट्रैडीशनल और वेस्टर्न कलैक्शन में येलो, ब्लू और ऑरेंज कलर का क्रेज देखने को मिला। इसके अलावा रफ्लड लंहगे, शीर जैकेट्स और स्कर्ट्स शामिल थे।   


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News