19 APRFRIDAY2024 7:42:08 PM
Nari

ये 7 नुस्खे नहीं लगने देंगे आपको लू

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 05 Apr, 2018 04:52 PM
ये 7 नुस्खे नहीं लगने देंगे आपको लू

लू से बचाव : गर्मी का मौसम आते ही लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय गर्म हवाएं चलती हैं। इससे लोगों को लू लगने का खतरा बना रहता है। लू लगने पर उल्टियां होने लगती हैं जिससे व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। लोग लू से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। मगर इनका असर कुछ समय के बाद खत्म हो जाता है। एेसे में घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके खुद को लू से बचाया जा सकता है। आज हम आपको लू लगने के लक्षण और उससे बचने के घरेलू उपाय बताएंगे। 

 

लू लगने के लक्षण  (Heat Stroke Symptoms)

1. सिर में दर्द 
2. थकावट महसूस होना
3.  चक्कर आना
4.  अधिक प्यास लगना
5. जी मिचलाना 
6. शरीर का तापमान बढ़ना
7. मुंह का रंग लाल हो जाना और त्वचा का सूख जाना


लू से बचने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Heat Stroke)

आम पन्ना

गर्मियों के मौसम में हर घर मे आम पन्ना बनाया जाता है। इसको गर्मी का स्वस्थ्य टॉनिक भी कहा जाता है। इसको बनाने के लिए कच्चे आम की जरूरत होती है। रोजाना आम पन्ना पीने से शरीर को ठंड मिलती है। इससे पीने से लू नहीं लगती। 

 

छाछ 

आयुर्वेद में कहा गया है कि छाछ गर्मियों में लू से बचने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको पीने शरीर में पानी की कमी नहीं होती। छाछ में काला नमक और जीरा मिलाकर पीने से लू नहीं लगती।


प्याज 

गर्मियों में लू से छुटकारा पाने के लिए प्याज का सेवन करना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है। रोजाना प्याज खाने से शरीर का तापमान सही रहता है। आप चाहे तो इसका रस निकाल भी पी सकते हैं। 


इमली

लू से बचने के लिए इमली के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें। अब पानी में चीनी और इमली का पाउडर डालकर घोलकर बनाकर पीएं। इसको पीने से पांचन तंत्र भी ठीक रहता है।


नारियल पानी

नारियल पानी पीने में जितना स्वादिष्ट होता है। उसमें उतने ही गुण भी पाए जाते हैं। गर्मियों में नारियल पानी पीना किसी औषधी से कम नहीं है। रोजाना नारियल पानी से लू लगने का खतरा नहीं रहता।

 

धनिया

ज्यादातर लोग धनिए का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि रोजाना धनिया वाला पानी पीने से लू लगने से बचा जा सकता है। ताजा धनिया लें। उसको पानी में भिगोने के लिए रख दें। फिर उसको छान कर उसमें चीनी मिलाकर पीएं।

 

बेल या नींबू का शर्बत

लू से बचने के लिए बेल या नींबू का शर्बत पीएं। इसको पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती। अगर आप खुद को गर्मियों में लू से दूर रखना चाहते हैं तो इस शर्बत का सेवन जरूर करें।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News