26 APRFRIDAY2024 9:20:54 AM
Life Style

भारत के इस शहर में मिलता है सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज!

  • Updated: 22 Apr, 2018 10:38 AM
भारत के इस शहर में मिलता है सबसे ज्यादा सैलरी पैकेज!

नौकरीपेशा लोगों को हर महीने सैलरी का इंतजार रहता है लेकिन बढ़ती मंहगाई के कारण सैलरी आते ही वह कुछ दिनों में ही खर्च हो जाती है। इसके कारण लोगों को महीने के आखिरी दिनों में तंगी से गुजारा करना पड़ता है। कुछ लोग सैलरी कम होने के कारण घर भी ठीक से नहीं चला पाते, वहीं कुछ लोग इसके कारण आज भी आर्थिक तंगी से अपना घर चलाते हैं। भले ही भारत के कई राज्यों में सैलेरी के कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करता पड़ता हो लेकिन इसके बावजूद भी भारत के एक राज्य में सबसे ज्यादा सैलरी दी जाती है। आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर नौकरी करने वाले लोगों को सबसे ज्‍यादा सैलरी पैकेज मिलता है।

PunjabKesari

कर्नाटक राज्‍य के बैंगलोर शहर में काम करने वाले लोगों को हाई सैलरी पैकेज दिया जाता है। इस शहर में बाकी देशों के मुकाबले ज्यादा सैलरी दी जाती है। इसके अलावा दवा और हैल्‍थकेयर कंपनियां अपने एम्प्लाइज को अन्‍य क्षेत्रों के मुकाबले सबसे ज्‍यादा वेतन देती हैं।

 

ऐसा हम नहीं बल्कि एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस शहर में अन्य शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा सैलेरी दी जाती है। रैंडस्‍टैड इंडिया के शोध की मानें तो बैंगलोर में सभी स्‍तरों और काम पर पेशेवरों का वार्षिक वेतन पैकेज औसतन 10.8 लाख रुपए है।

PunjabKesari

सबसे ज्यादा सैलेरी देने वाले शहरों में दूसरा नंबर पूणे का आता है, जहां लोगों को लोगों को 10.3 लाख रुपए की सैलरी मिलती है। इसके बाद तीसरा नंबर एनसीआर और मुंबई का नंबर आता है। यहां एम्प्लाइज को औसतन 9.9 लाख और 9.2 लाख रुपए का सैलेरी पै‍केज दिया जाता है। इसके बाद चेन्नई में 8 लाख, हैदराबाद-7.9 लाख और कोलकाता-7.2 लाख रुपए का सैलेरी पैकेज दिया जाता है।

PunjabKesari

वैसे तो बैंगलोर शहर में लोगों को सबसे ज्यादा सैलेरी दी जाती है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की लोग पैसे कमाने के लिए सबसे ज्यादा मुंबई शहर में जाते हैं। हाल ही में एचएसबीस बैंक इंटरनेशनल ने एक सर्व करवाया था जिसमें यह बात सामने आई है कि मुंबई में काम करने वाले विदेशियों की सालाना कमाई 2.17 लाख डॉलर है। ये आंकड़ा ग्‍लोबल एक्‍सपैट एवरेज का दोगुना है। एक्‍सपैक्‍ट सैलरी के मामले में स्विट्जरलैंड पहले नंबर पर है।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News