27 APRSATURDAY2024 2:22:44 AM
Life Style

इन अजीबोगरीब परंपराओं का पालन कर हॉलीवुड अभिनेत्री से शादी करेंगे प्रिंस हैरी

  • Updated: 27 Nov, 2017 06:52 PM
इन अजीबोगरीब परंपराओं का पालन कर हॉलीवुड अभिनेत्री से शादी करेंगे प्रिंस हैरी

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी और उनकी गर्लफ्रैंड मेघन मार्कल की शादी के चर्चे हो रहे है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल दोनों एक-दूसरे के साथ अगले साल यानी 2018 में शादी के बंधन में बंधने वाले है। बताया जा रहा है कि अपनी शादी में प्रिंस हैरी को कुछ अनोखी ही परंपराओं का पालन करना पडे़गा। आइए जानते है कि 2018 को प्रिंस हैरी कौन-कौन सी परंपराओं का पालन करेंगे। 

PunjabKesari

हो गई शादी की घोषणा 
हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने आज एक बयान जारी करके जानकारी दी कि हैरी 2018 की वसंत ऋतु में हॉलीवुड अभिनेत्री मेघन मार्कल से शादी करेंगे। अगर सच में ऐसा ही है तो जल्द ही इनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो जाएगी। इस शाही जोड़ी को कई अजीबोगरीब परंपराओं का पालन करना पड़ेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मेघन मार्कल प्रिंस हैरी से 3 साल बड़ी है। 

 

-प्रिंस को अपनी सगाई की तारीख की घोषणा करने के लिए सबसे पहले महारानी की इजाजत लेनी होगी।

- प्रिंस हैरी को अपनी शादी की पोशाक मंहगी और हटके बनवाने की इजाजत नहीं है। उन्हें चटख रंग की आइरिश गार्ड सेवा में मानद कर्नल के पद के लिए यूनिफार्म ही पहननी पड़ेगी। 
 PunjabKesari
- उनके पिता प्रिंस चार्ल्‍स ने उनकी मां प्रिंसेज डायना से अपनी शादी करते समय भी यही यूनिफार्म पहनी थी क्योंकि शाही परिवार के बेटों को दूल्‍हा बनने के दौरान यही कपड़े पहनने होते है। 

- जिस प्रकार शादी के रिसेप्‍शन में नवदंपत्‍ति को पार्टी लॉन या बैंक्‍वेट हॉल में सबके बीच बैठाया जाता है लेकिन प्रिंस हैरी के साथ ऐसा कुछ नहीं होगा। प्रिंस हैरी को अपनी पत्‍नी के साथ चर्च के सीधे हाथ बैठना होगा क्‍योंकि शाही परिवारों के लिए वही स्‍थान नियत होता है। 

- शाही नियम के अनुसार वैडिंग केक काटने का नियम भी अलग है। प्रिंस हैरी और उनकी पत्‍नी दोनों को दो केक काटने होंगे। 

- शाही परिवार में वेडिंग रिंग यानि शादी की अंगूठी पहनने की परंपरा नहीं है। हैरी अपने पिका और बड़े भाई की तरह ही इस परंपरा को भी निभाएंगे। 
 

Related News