26 APRFRIDAY2024 11:04:21 PM
Life Style

आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप पर ऐसा था बहन पूजा भट्ट का जवाब

  • Updated: 12 Jun, 2018 01:10 PM
आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप पर ऐसा था बहन पूजा भट्ट का जवाब

बी-टाउन के नए कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं। हालांकि, रणबीर ने जीक्यू को दिए इंटरव्यू में अपने इस रिश्ते को नया बताया। वहीं अब आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट ने इनके रिलेशनशिप की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

 


दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पूजा भट्ट को आलिया और रणबीर की डेटिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'आलिया काफी बेहतर भट्ट’ है। उसे इस तरह की खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि यह उसका वक्त है। हमें उस यंग लड़की को उसकी लाइफ एन्जॉय करने देना चाहिए क्योंकि वह दुनिया और भारत को एंटरटेन करने का अपना काम बखूबी कर रही है। वह अपनी व्यक्तिगत जिदंगी में क्या कर रही है और क्या नहीं यह उसकी निजी समस्या है। मैं और मेरे पिता इसे लेकर अलग राय रखते हैं और वह अलग राय रखती है। इसलिए हमें हर शख्स को वैसे ही स्वीकार करना चाहिए जैसा वो हैं।'

 


आपको बता दे कि आलिया को रणबीर पर कई साल पहले से ही क्रश रहा है। इस बात का जिक्र आलिया ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था और कहा था कि स्कूल डेज से रणबीर उनके क्रश रहे हैं। हालांकि, इनके फैंस को भी इनकी जोड़ी खूब पसंद हैं।

Related News