26 APRFRIDAY2024 7:54:30 PM
Life Style

शुक्रवार को जन्मे लोगों की होती है एेश ही एेश !

  • Updated: 25 Apr, 2018 06:55 PM
शुक्रवार को जन्मे लोगों की होती है एेश ही एेश !

वैसे तो हर दिन किसी न किसी के लिए खास होता है। मगर शुक्रवार को जन्मे लोग बहुत ही किस्मत वाले होते हैं क्योंकि ये दिन लक्ष्मी माता का होता है। इसी वजह से इस दिन जन्मे लोगों पर माता की अपार कृपा होती है। ज्योतिष शास्त्र में भी इस दिन को बेहद खास माना जाता है। इस दिन जन्में लोगों में बहुत से गुण होते हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे। 

 

1. शारीरिक बनावट
शुक्रवार को जन्मे लोगों का सिर बड़ा, मोटी-मोटी आंखें और रंग गोरा होता है। अगर इनके बालों की बात करें तो ज्यादातर लोगों के बाल घुंघराले होते ही होते हैं जो उन पर अच्छे लगते हैं। 

 

2. कलाप्रिय
इन लोगों को संगीत, लेखन, चित्रकारी, फिल्म, फैशन, ब्यूटी इंडस्ट्री में बहुत दिलचस्पी होती है। इनका क्रिएटिव होता है । ये समय कुछ नया करने के बारे में सोचते रहते हैं।

 

3. दोस्तों में पॉपुलर
ये लोग अपने चेहरे पर हमेशा एक हल्की सी मुस्कुराहट रखते हैं। यहीं कारण कि इनके बहुत सारे दोस्ते होते हैं। शुक्रवार को जन्मे लोग अपने दोस्तों में भी बहुत पॉपुलर होते हैं।  

 


4. ईर्ष्यालु स्वाभाव
इस दिन जन्मे लोग थोड़े ईर्ष्यालु स्वाभाव के होते हैं। अपने दोस्तों और दूसरों की तरक्की देखकर ये लोगथोड़े जलन महसूस करने लगते हैं। इनमें बस एक यही अवगुण होता है। 

 

5. बोलने में माहिर
शुक्रवार को जन्में लोगों में बोलने की बहुत कला होती है। ये अपनी बातों से किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। इनकी बोलने के अंदाज पर सब फिदा होते हैं। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News