26 APRFRIDAY2024 11:14:04 AM
Life Style

जापान की ये 7 बातें,आपने किसी और देश में कभी नहीं सुनी होगी

  • Updated: 02 Feb, 2017 05:43 PM
जापान की ये 7 बातें,आपने किसी और देश में कभी नहीं सुनी होगी

लाइफस्टाइलः जापान अपनी टैक्नॉलजी के लिए दुनिया भर में मशहूर है। क्रिएटिविटी और नए-नए एक्सपैरिमेंट के लिए जापानियों का कोई मुकाबला नही कर सकता। ऊंची-ऊंची बिल्डिग्स,पुल और कुदरती खूबसूरती के लिए जाना जाने वाला यह देश कुछ और कारणों के कारण भी दुनिया भर में मशहूर है। जो शायद किसी और देश के पास नहीं है। आज हम आपको जापान के कुछ ऐसे फैक्ट बता रहे हैं जो शायद दूसरे देशों के लिए भी सबक बन सकते हैं। 

1. सार्वजनिक स्थानों पर व्यायाम
जापान के लोग अपनी मेहनत और अच्छी सेहत के लिए भी जाने जाते हैं। यहां पार्क, स्कूल और ऑफिस तक में लोगों को व्यायाम करते देखा जा सकता है। 

2. सबवे नेविगेशन
यहां पर खास पर्यटकों के लिए सबवे नेविगेशन बनाए गए हैं। जिससे उनको घूमने के लिए रास्ते भटकने न पड़े। 

3. हर दुकान पर दें सकते हैं पार्सल
जापान दुनिया में एक मात्र ऐसा देश है जहां पर आपको पार्सल देने के लिए खास जगह पर जाने की जरूरत नही है। किसी भी दुकान पर जाकर आप पार्सल दे सकते हैं। 

4. पॉर्क में चेंजिंग रूम
जापान में लोग सेहत को लेकर बहुत जागरूक हैं और जॉगिंग के लिए पार्क में लोगों के लिए खास चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। जहां पर लोग कपड़े बदल सकते हैं और अपने काम पर जा सकते हैं। 

5. साइकिल और छाता
यहां पर मौसम कब खराब हो जाए पता नहीं। इस वजह से जापान में साइकिलों पर छाता रखने के लिए अलग से एक जगह बनाई जाती है। जिससे मौसम की वजह से कोई परेशानी न आए। 

6.फ्री छाते
जापान में हर जगह पर मौसम से बचने के लिए फ्री में छातों की व्यवस्था भी की गई है। कोई भी मुफ्त में इन छातों का इस्तेमाल कर सकता है। 

7. ऑटोमैटिक साइकिल पार्किंग
इस देश में ज्यादातर लोग साइकिल का इस्तेमाल करते हैं और यहां पर मशीन के जरिये अपने आप आपकी साईकिल पार्क हो जाती है।
 

Related News