26 APRFRIDAY2024 9:28:21 AM
Life Style

इन देशों में इस तरह से मनाया जाता हैं वेलेंटाइन डे!

  • Updated: 14 Feb, 2017 03:05 PM
इन देशों में इस तरह से मनाया जाता हैं वेलेंटाइन डे!

लाइफस्टाइलः फरवरी के महीने का इंतजार लवर्स को बेसब्री से होता हैं। इस महीने लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक नई लाइफ शुरू करते हैं। भारत में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन लवर्स अपने पार्टनर को गिफ्ट देकर अपनी भावनाएं स्पष्ट करते हैं। यह दिन कई देशों में अलग तरीके से मनाया जाता है। आज हम आपको एेसे देशों के बारे में जहां वैलेंटाइन डे अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। 

1. फ्रांस
दुनिया का सबसे रोमांटिक देश फ्रांस में इस दिन को काफी खास तरीके से मनाया जाता है। इस दिन यहां लड़का-लड़की का जोड़ा बनाया जाता है। अगर लड़के को लड़की पसंद न हो तो वह किसी और लड़की को भी अपना पार्टनर बना सकता है। 

2. इटली
इटली में वैलेंटाइन डे को स्प्रिंग त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यहां लोग इस दिन को मनाने के लिए एक बगीचे में इकट्ठे होकर म्यूजिक सुनते हैं। कहा जाता है कि इस दिन लड़की सुबह जिस भी लड़के को देखेगी वह उसका पति होगा। 

3. इग्लैंड
इग्लैंड में इस दिन लड़कियां अपने तकिए के नीचे 5 तेज पत्ते रखकर सोती हैं। कहते है एेसा करने से उनका पति उनके सपने में आता है। 

4. दक्षिण कोरिया
इस देश में यह त्योहार फरवरी से मार्च तक मनाया जाता है। 14 फरवरी को यहां की महिलाएं पुरुषों को गिफ्ट देती हैं और मार्च में पुरुष उन्हें वापिस गिफ्ट देते हैं। 

5. ब्राजील
ब्राजील में वैलेंटाइन डे 12 जून को मनाया जाता है। यहां लोग इस दिन अपने पार्टनर को चॉकलेट देते हैं। 

6. दक्षिण अफ्रीका 
यहां पर महिलाएं अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने लवर का नाम अपने शरीर पर लिखवाती हैं। 

7. फिलिपीन्स
यहां पर लोग इस दिन सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठे होकर विवाह करते हैं। कई लोग इसे वैडिंग डे भी कहते हैं। 

8. अमेरिका 
भारत की तरह यहां भी वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर को चॉकलेट या फ्लावर देकर अपने मन की बात कहते हैं। 

Related News