26 APRFRIDAY2024 11:01:18 PM
Nari

ये जूस पीने से नही बालों में लगाने ले मिलेगा फायदा (Pics)

  • Updated: 08 Aug, 2016 05:29 PM
ये जूस पीने से नही बालों में लगाने ले मिलेगा फायदा (Pics)
खूबसूरत,लंबे,काले और घने बालों की चाहत हर औरत की होती है। हम सब यह तो अच्छी तरह से जानते हैं कि जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन यह सिर्फ पीने में ही नहीं बल्कि बालों पर लगाने के भी इसके बहुत से फायदे हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से फलों के रस हैं जो बालों की मोटाई को बढा सकते हैं।
 
 
1. प्याज का रस
 
प्याज का रस निकाल लें और सिर की त्वचा पर लगा लें। इसमें सल्फर होता है जो कि कालेजन टिशू का बनाने में मदद करता है।
 
 
2. गाजर 
 
गाजर में विटामिन और मिनरल्स कॉफी मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों कोे घना करने के लिए बहुत जरूरी है।
 
 
3. आलू का रस
 
सिर की त्वचा पर आलू का रस 20 मिनट तक लगाएं और धो लें। इससे पतले बाल घने होने शुुरू हो जाएंगे।
 
 
4. आंवला
 
इसका रस बालों की पिगमेंटेशन को ठीक करता है और मजबूत बनाता है। इसे अपने खाने में जरूर शामिल करें और इसके पाऊडर को मेंहदी में डाल कर बालों में लगाने से फायदा मिलता है। 
 
 
5. संतरे का रस
 
यह विटामिन सी से भरपूर होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। इससे बालों की जडें मजबूत होती है।
 
6. कीवी
 
कीवी एक सिट्रस फ्रूट है जो विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके रस को बालों पर लगाने से बाल लंबे घने होते हैं और इसे खाने से बहुत फायदा मिलता है।
 
 
7.  आम का रस
 
इसका रस बालोें को झड़ने से रोकता है। इसे अपनी डायट में जरूर शामिल करें।
 
 
8. अंगूर का जूस
 
 
अंगूर में विटामिन बी बहुत भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार है। अगर खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा अधिक होती है तो बालों की जड़ को ऑक्सीजन और खून मिलता रहेगा और यह घने होगें।
 

 

Related News