28 APRSUNDAY2024 4:14:36 PM
zaika

मीठा नहीं इस दशहरा घर आए मेहमानों के लिए बनाएं उड़द- मूंग दाल कचौड़ी

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Oct, 2023 11:08 AM
मीठा नहीं इस दशहरा घर आए मेहमानों के लिए बनाएं उड़द- मूंग दाल कचौड़ी

आज पूरे भारत में विजयदशमी यानी की दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। त्योहारों में अक्सर घरों में मेहमान आते हैं ऐसे में महिलाएं कंफ्यूज हो जाती हैं कि उनके लिए ऐसा क्या बनाएं जिसे वह स्वाद से खाएं। हर बार त्योहारों पर मीठा खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार दशहरा पर उड़द-मूंग दाल की कचौड़ी मेहमानों के लिए बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में....

सामग्री 

उड़द-मूंग की दाल - 1/2 कटौरी
मैदा - 500 ग्राम
हींग - 1 चुटकी
दरदरी सौंफ - 2 चम्मच 
धनिया पाउडर - 2 चम्मच 
दही - 1 कटोरी 
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच 
लाल मिर्च - 1 चम्मच 
तेल - जरुरतअनुसार
हल्दी - 1 चम्मच 
आमचूर - 1/2 चम्मच  
घी - 1 कप
नमक - स्वादअनुसार
पानी - जरुरतअनुसार 
तेल - जरुरतअनुसार
जीरा - 1 चम्मच 
धनिया - 1 कप

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. कचौड़ी बनाने से 3-4 घंटे पहले ही दोनों दालों को भिगोकर रख दें। 
2. तय समय के बाद कुछ दाल अलग से निकालकर बची दाल को दरदरा पीस लें। 
3. अब कढ़ाई में तेल डालें और गर्म होने दें ।
4. जैसे तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, सौंफ, हींग डाल दें। 
5. इन सारी चीजों को पकाते हुए मिश्रण में हल्दी, मिर्च, धनिया, गर्म मसाला, नमक डालकर भूनें। 
6. मिश्रण को अच्छी तरह से पकाएं और इसके बाद पीसी हुई दाल इसमें मिला दें। 
7. दाल डालने के बाद मिश्रण को चलाते रहें इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण सूखे न। 
8. अब इसके बाद तैयार किए गए मिश्रण को अलग रखकर ठंडा होने के लिए रख दें। 
9. कचौड़ियां बनाने के लिए आटा तैयार कर दें। 
10. मैदे में नमक मिलाकर इसको छान लें। 
11. इसके बाद इसमें घी और पानी डालते हुए डो तैयार कर लें। 
12. डो को कुछ देर के लिए रख दें। 
13. अब डो से लोई लेकर उसे बेल लें और बीच में दाल का मिश्रण इसमें डालें। 
14. ऐसे ही बाकी डो से लोईयां बनाकर मिश्रण भरते जाएं। 
15. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। 
16. जैसे तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें लोईयां डालकर फ्राई कर लें। 
17. जैसे कचौड़ी ब्राउन हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें। 
18. आपकी स्वादिष्ट उड़द-मूंग दाल कचौड़ी बनकर तैयार है। 
19. चटनी और चाय के साथ मेहमानों को सर्व करें।

PunjabKesari

  

Related News