30 APRTUESDAY2024 12:21:58 AM
Nari

मैकरोनी राइस पुलाव

  • Updated: 13 Aug, 2016 05:03 PM
मैकरोनी राइस पुलाव

मैकरोनी सभी बच्चे बहुत शौक से खाते है और पुलाव तो सभी को पसंद आता है। अगर मैकरोनी और पुलाव को मिलाकर खाया जाए तो क्या कहना। आज हम आपको बताते है कि कैसे बनाते है मैकरोनी राइस पुलाव?

 

 

सामग्री

 

- 1 कप बासमती चावल (पके हुए)

-  1 कप मैकरोनी(पकी हुई)

-  2 टमाटर(बारीक कटे हुए)

-  1 शिमला मिर्च(बारीक कटी हुई)

- 1/2 कप हरी मटर

-  20-25 काजू 

-  2-3 टेबल स्पून हरा धनिया(बारीक कटा हुआ)

- तेल तलने के लिए

- बारीक कटा हुआ अदरक

- 1 बडी़ इलायची  

-4 लौंग

-10-11 काली मिर्च

- ½ इंच टुकडा़ दालचीनी

- ½ छोटा चम्मच जीरा 

- नमक स्वादानुसार

- लाल मिर्च पाऊडर

- 2 टेबल स्पून पिज्जा सॉस 

 

 

विधि

 

- सबसे पहले पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिए। तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए। गैस धीमी कर दें। जीरा भून जाने पर इसमें पतला कटा हुआ अदरक, बड़ी इलाइची को छील कर उसके दाने, साबुत मसाले डाल दीजिए।

 

- इन्हें हल्का सा भून लेने के बाद इसमें हरी मटर डाल डीजिए और ढ़ककर इसे भून लीजिए।

 

- अब पैन को खोलिए फिर उसमें कटी हुई शिमला मिर्च डाल दीजिए और इसे भी भून लीजिए। सब्जियों के क्रन्ची हो जाने पर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दीजिए और ढककर 2 मिनट के लिए पकने दीजिए।

 

- सब्जियों के पक जाने के बाद इसमें पिज्जा सॉस, लाल मिर्च पाऊडर, नमक, कटे हुए काजू के टुकडे़ और पका कर रखी हुई मैकरोनी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

 

 

- अब पकाकर रखे हुए चावल भी कडछी से अलग-अलग करते हुए डाल दीजिए और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मैकरोनी राइस पुलाव बनकर तैयार है। इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिए से गार्निश कीजिए।

Related News