26 APRFRIDAY2024 7:26:01 AM
Nari

पेट की बढ़ती चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 योगासन

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 04 Nov, 2019 01:42 PM
पेट की बढ़ती चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये 3 योगासन

शरीर में बढ़ी हुई चर्बी यानि की मोटापा न केवल कई तरह की बीमारियों को बढ़ावा देता है बल्कि आपकी पर्सनेलिटी को भी कम कर देता है। मोटापे के कारण आप काफी आलसी व थका हुआ महसूस करते है जिसका आपका काम में भी मन नहीं लगता है। चलिए आज हम आपको ऐसे योगासन के बारे में बताते है जिससे न केवल आपके पेट की चर्बी कम होगी बल्कि आपका शरीर में पूरी तरह से फिट रहेगा। 

पाद हस्तासन

पाद हस्तासन करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। अब धीरे-धीरे अपने कूल्हों से झुकते हुए अपने हाथों की अंगुलियों से पैरों को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकेंड इसी पॉजीशन में रहकर दोबारा अपनी सीधे खड़े हो जाए। 

PunjabKesari,nari

फायदे

- झुकने से पेट पर दबाव पड़ता है और पेट की चर्बी कम होती है। 
- शरीर में लचीलापन आता है। 
- थकान दूर होती है और एकाग्रता बढ़ती है। 
- बच्चों में लंबाई की समस्या दूर होती है। 
- पेट की समस्याएं जैसी अपच, मासंपेशियों की कमजोरी, पेट का फूलना जैसी समस्या कम होती है। 

कपालभाति प्राणायाम

आरामदायक आसन की स्थिति में बैठ कर सिर और रीढ़ की हड्डी को सीधा करते हुए हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रखें। आंखें बंद करके शरीर को ढीला छोड़ दें। अब दोनों नासिका से गहरी सांस लेें और फिर पेट की मांसपेशियों को सिकोड़ते हुए सांस को बाहर निकाल दें। शुरुआत में यह प्रक्रिया 10 मिनट तक करें इसके बाद आप इसे बढ़ा भी सकते है। 

PunjabKesari,nari

फायदे

- शरीर में मेटाबॉलिजम को बढ़ा कर वजन कम करने में मदद करता है। 
- शरीर की नाड़िया साफ होती है।
- डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए लाभदायक होता है। 
- पेट की चर्बी को कम कर बॉडी शेप में लाने में मदद करता है। 

परिवृत्त पार्श्वकोणासन

ताड़ासन की स्थिति में खड़े हो जाएं और अपने पैरों को 4 से 4.5 फीट तक खोलें। अब अपने दोनों हाथों को दोनों दिशाओं में पंख की तरह खोले। इसके बाद अपने बाएं हाथ को दाहिने पंजे के पास झुका कर लाएं और हथेली की जमीन पर रख दें। अपने दाएं हाथ को ऊपर की दिशा में ही सीधा रखें। इस पॉजीशन में 10 सेकंड तक रुके उसके बाद अपनी पहली वाली पॉजीशन में आ जाएं। अब इस प्रक्रिया को दूसरे हाथ से करें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। 

PunjabKesari,nari

फायदे 

- टांगों, घुटनों और टखनों में खिचाव आता है जिससे वह मजबूत बनते है। 
- शरीर के निचले हिस्से खासकर पेट, जांघों और हिप्स में जमा चर्बी को कम करता है। 
- कमर दर्द, पीठ, पैर और जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद होता है। 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News