25 APRTHURSDAY2024 2:25:53 PM
Nari

ये है दुनिया की सबसे बड़ी झीलें , नजारा देखकर हो जाएंगे हैरान

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Sep, 2022 05:59 PM
ये है दुनिया की सबसे बड़ी झीलें , नजारा देखकर हो जाएंगे हैरान

घूमने-फिरने के लिए आपने पहाड़ी इलाकों को रुख तो बहुत बार किया होगा। लेकिन दुनिया में ऐसी भी झीलें हैं जिन्हें देखकर आप हैरान हो जाएंगे। आपने नौकुचतियाल और नैनीताल की झील के ही दर्शन किए होंगे। ये झीलें बहुत ही लंबी और दिलचस्प हैं। आपने कभी ये सोचा है कि ये झीलें कहां से बहती होंगी। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

लेक सुपीरियर झील 

ये झील भी दुनिया की सबसे लंबी लिस्ट में शामिल है। यह सुंदर झील अमेरिका से लेकर कनाडा के बार्डर पर फैली हुई है। इसका क्षेत्रफल 82,414 वर्ग किलोमीटर है। इस झील की लंबाई 616 किलोमीटर और गहराई 406 मीटर है। इसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। दूर-दूर से यात्री इसे देखने के लिए आते हैं। 

PunjabKesari

हूयरॉन झील 

ये भी दुनिया की सबसे बड़ी झील है। इसे दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा ताजे पानी की झील माना जाता है। यह सुंदर झील संयुक्त राज्य अमेरिका के मिशिगन और कनाडा के ओंटारियो के बीच बनी हुई है। यह झील एकदम साफ है। इस झील में मछलियां भी अलग-अलग प्रकार की पाई जाती हैं। आपको यहां पर वॉली, लेक स्टर्जन, एलेवाइफ और लेक ट्राउच जैस मछलियां देखने को मिलेंगी। 

PunjabKesari

तन्गानिका झील

इस झील को भी दुनिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक माना जाता है। यह झील तंजानिया-कांगो में बनी हुई है। यह 32,893 वर्ग किलोमीटर तक फैली है और लगभग 1, 435 किलोमीटर गहरी है। इस झील की सुंदरता को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। लाखों की संख्या में पर्यटकों की भीड़ देखेने को मिलती है। 

PunjabKesari

कैस्पियन सागर 

इस झील की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें सागर और झील दोनों की विशेषता है। सबसे बड़ी झीलों में से पहला नंबर कैस्पियन सागर का है। झील अजरबैजान-रुस-कजाकिस्तान-तुर्कमेनिस्तान ईरान से होकर गुजरती है। ये करीब 394, 299 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। यह खारे पानी की झील है। 

विक्टोरिया झील 

ये भी दुनिया की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। ये दूसरी ताजे पानी की झील है। पहले इसका नाम लेक न्यानजा था लेकिन ब्रिटश सरकार ने इसका नाम रानी विक्टोरिया के नाम से रख दिया। ये झील युगांडा और तंजानिया में बनी हुई है। 

PunjabKesari


 

Related News