18 APRTHURSDAY2024 6:50:11 PM
Nari

Wow: दुनिया के इस गांव में 2 मीटर से भी लंबे हैं महिलाओं के बाल, ये हैं राज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 31 Mar, 2021 06:00 PM
Wow: दुनिया के इस गांव में 2 मीटर से भी लंबे हैं महिलाओं के बाल, ये हैं राज

सुंदर, घने व लंबे बाल हर महिला की चाह होती है। इससे उनकी खूबसूरती निखर कर आती है। ऐसे में कई महिलाएं बालों को लंबा करने के लिए अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करती है। मगर क्या आप जानते हैं दुनिया में एक ऐसा गांव हैं, जहां पर हर एक महिला के बेहद ही घने व लंबे बाल है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

चीन का हुआंग्लुओ गांव

यह गांव भारत के पड़ौसी देश चीन में है। यह चीन के दक्षिण-पश्चिम के गुइलिन प्रांत में स्थापित एक गांव है। इसका नाम हुआंग्लुओ है। यहां एक अलग समाज याओ नाम से मशहूर है। माना जाता है कि इस गांव में सदियों से महिलाओं को लंबे बाल रखने की परंपरा है। ऐसे में यह दुनियाभर में 'लॉन्ग हेयर विलेज' के नाम से भी मशहूर है। 

PunjabKesari

इस कारण भी महिलाएं रखती है लंबे बाल

यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि महिला के बालों की लंबाई जितनी होगी उनका परिवार उतना ही भाग्यशाली होगा। उनके मुताबिक लंबे बाल लंबी उम्र, संपन्नता, सुख व सौभाग्य दिलाता है। 

PunjabKesari

जिंदगी में केवल एक बार कटवाने की इजाजत

इस समाज में महिलाएं अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार बाल कटवाती है। वे शादी से पहले बाल को काटती है। साथ ही लड़कियों की दादी उनके कटे बाल को एक सुंदर डिब्बे में बंद करके रखती है। फिर उन बालों को लड़की के शादी वाले दिन उसके पति को उपहार के रुप में देने की परंपरा है। 

PunjabKesari

सन 1987 तक थी बालों को ढक कर रखने की प्रथा

पहले इस गांव में महिलाओं को बाल कवर करके रखने पड़ते थे। उन्हें अपने बाल पति व बच्चों को ही दिखाने की इजाजत थी। तब इसे लेकर उनकी अलग ही मान्यता थी। उस दौरान अगर किसी महिला के बाल कोई अन्य पुरुष देख लेता था तो उसे लड़की के घर पर 3 साल के लिए उसके पति की तरह रहने की प्रथा था। मगर सन 1987 में इस प्रथा को खत्म कर दिया गया। ऐसे में अब महिलाएं बिना किसी बंदिश के बालों को हवा में लहरा सकती है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

3 मार्च को 'लॉंग हेयर फेस्टिवल'

यहां पर हर साल 3 मार्च के दिन 'लॉंग हेयर फेस्टिवल' सेलिब्रेट होता है। इस दौरान सभी महिलाएं अपने बालों को धोती व संवारती है। एक साथ मिलकर गाती व डांस करती है। साथ ही अपने सुंदर व लंबे बालों का प्रदर्शन करती है। बता दें, इस फेस्टिवल को देखने के लिए अलग-अलग देशों से भी लोग आते हैं। मगर इस समारोह में सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को एंट्री मिलती है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

इनके लंबे बालों का राज देसी नुस्खा

बात इनके लंबे व घने बालों की करें तो ये चावल के पानी को शैंपू की तरह यूज करती है। साथ ही वहां की नदी के पानी से बालों को धोती है। 

PunjabKesari

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

इस परंपरा के कारण इस गांव का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नाम शामिल है। ऐसे में यह अनोखा गांव ‘दुनिया के पहले लंबे बाल वाले गांव’ के तौर पर मशहूर है। बात इनके बालों की लंबाई की करें तो यह 2.5 मीटर तक मानी जाती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि महिलाओं के बाल उनकी लाइट से भी लंबे होते हैं। 
 

Related News