20 APRSATURDAY2024 2:26:21 PM
Nari

दर्द से तड़पी महिला तो केबिन क्रू मेंबर्स ने करवाई डिलीवरी

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 06 Feb, 2020 01:45 PM
दर्द से तड़पी महिला तो केबिन क्रू मेंबर्स ने करवाई डिलीवरी

आज के समय में किसी व्यक्ति को मुसीबत में देखकर लोग मदद करने की जगह वीडियो बनाना शुरु कर देते है और सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते है। वहीं कुछ लोग सीधे निकल जाते है लेकिन कुछ दिन पहले कतर एयरवेज के मेंबर्स ने न केवल एक महिला की मदद की बल्कि इंसानियत की मिसाल भी दी। 

 

दरअसल, कुछ दिन पहले दोहा से बैंकॉक जा रही कतर एयरवेज फ्लाइट की इमरजैंसी कोलकाता लैंडिग करवानी पड़ी। इमरजैंसी लैंडिग का कोई टेक्निकल कारण नहीं था बल्कि मेडिकल कारण था। फ्लाइट में थाईलैंड की महिला को अचानक से प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। महिला की बढ़ती प्रसव पीड़ा को देखकर फ्लाइट की कोलकाता में इमरजैंसी लैडिंग करवाना का निर्णय लिया गया। इसी दौरान महिला ने केबिन क्रू की मदद से फ्लाइट में अपने बच्चे को जन्म दिया। फ्लाइट के लेंडिंग करने के बाद महिला और बच्चे को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार इस समय दोनों पूरी तरह से सुरक्षित है। 

PunjabKesari


कोलकाता अधिकारियों के अनुसार सुबह 3 बजकर 9 मिनट पर दोहा से बैंकॉक जा रहे विमान  QR-830 की इमरजैंसी लैडिंग करवानी पड़ी। यह लैंडिंग मेडिकल ग्राउंड पर करवाई गई थी। विमान में डॉक्टर्स की टीम उपलब्ध थी लेकिन फिर भी पायलट के कहने पर उन्हें मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हवाई जहाज कोलकाता में उतारा गया था।


PunjabKesari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News