26 APRFRIDAY2024 10:21:58 PM
Nari

New Trend: बॉलीवुड डीवाज में छाया Wide legged pants का क्रेज

  • Updated: 22 Mar, 2017 01:42 PM
New Trend: बॉलीवुड डीवाज में छाया Wide legged pants का क्रेज

फैशन: सभी जानते है कि फैशन आए दिन बदलता रहता है लेकिन 90 के दश्क का फैशन आज दोबारा लोगों का ट्रैंड बनता जा रहा है। पहले समय में बॉलीवुड हीरोइनें बेल बॉटम पैंट्स वियर किया करती थी। घूम-फिर कर आज फिर से वहीं ट्रैंड आ गया है। 


गर्मियों में लोग कोजी आउटफिट्स को छोड़ ईज़ी-ब्रिज़ी ड्रैसेज पहनना पसंद करते है। लड़कियों को जींस वियर करना वैसे काफी पसंद होता है, क्योंकि यह कंफर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगती है। ज्यादा गर्म मौसम में जींस भी वियर नहीं की जा सकती है। ऐसे में ढीले-ढीले कपड़े पहनने पड़ते है। जी हां, आजकल वाइड-लेग्ड पैंट्स  का काफी ट्रैंड काफी चल रहा है। 


बॉलीवुड डीवाज भी इसे वियर करना ज्यादा पसंद कर रही है।करीना कपूर से लेकर अनुष्का तक इस ट्रैंड को फॉलो कर चुकी है, जिससे वह काफी स्टाइलिश लग रही है। अगर आप भी जींस को छोड़कर कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो इस बार वाइड-लेग्ड पैंट्स ट्राई करें। अपनी फैवरेट डीवा की तरह स्टाइलिश दिखें। 

Related News