01 FEBSUNDAY2026 11:39:39 PM
Nari

करोड़ों के मालिक है तेजो के फतह, लेकिन क्यों नहीं करना चाहते शादी?

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 21 Mar, 2023 05:34 PM
करोड़ों के मालिक है तेजो के फतह, लेकिन क्यों नहीं करना चाहते शादी?

उडारियां, बिग बॉस और अब जुनूनियत में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत रहे अंकित गुप्ता इन दिनों का लाइमलाइट में बने हुए हैं लेकिन ये लाइमलाइट उन्हें 10 साल के कड़े संघर्ष के बाद मिली है। उनके चाहने वाले उनकी लाइफ की हर छोटी-बड़ी जानकारी पाना चाहते हैं तो चलिए इस पैकेज में हम आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं। क्यूट बॉय की इमेज बनाए हुए अंकित गुप्ता ने बालिकावधु सीरियल्स में नजर आए थे।

PunjabKesari
अंकित गुप्ता का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में 6 नवंबर 1988 को हुआ और प्यार से घर वाले उन्हें अक्की कहते हैं। वहीं से उन्हें अपनी स्कूलिंग और कॉलेज कंप्लीट किया। अंकित गुप्ता ने आठवीं में एक्टिंग की शुरुआत की थी और धीरे धीरे उनका इंटरेस्ट इसमें शुरू हो गया था। ग्रेजुएशन के बाद में वो नोएडा गए और वहां मॉडलिंग करने लगे। वहां ऑडिशन दिए और उन्हें कमर्शियल और म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला।  इसके बाद अंकित ने टीवी में आने का फैसला लिया और साल 2011 में उन्हें कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाली शो बालिका वधू में डॉक्टर अभिषेक का कैरेक्टर मिला था लेकिन उन्हें कोई फेम नहीं मिला। उसके बाद वह फिल्मों में भी नजर आए लेकिन फिल्में सुपर फ्लॉप ही रही।

PunjabKesari
इसके बाद वह कई सीरियल्स में छोटे छोटे रोल करते रहे। उसके बाद उन्होंने साड्डा हक टीवी शो में काम किया जिसमें उन्हें काफी तारीफें मिली लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट मिली उन्हें टीवी शो उड़ारियां में। इस शो में उन्हें फतेह सिंह की भूमिका निभाई और उनके साथ नजर आई थी प्रियंका चाहर चौधरी उर्फ तेजो हालांकि अंकित ने इस शो को करने से 3 बार मना किया था लेकिन आखिर में मेकर्स ने उन्हें मना ही लिया था और इसी शो के जरिए वह प्रियंका के करीब आए। वह उनकी खास दोस्त बन गई। फिर दोनों साल 2022 में बिग बॉस में नजर आए और अब वह जुनूनियत में नजर आ रहे हैं। आज अपने दम पर उन्होंने करोड़ो रू. की कमाई कर ली है। हालांकि कहा जाता है कि कभी कमाई के लिए अंकित ने बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाई है और कॉल सेंटर में जॉब भी की है। रिपोर्ट की मानें तो अंकित की नेटवर्थ करीब 10 करोड़ रु. है। वह एक एपिसोड का करीब 90 हजार रु. चार्ज करते हैं। आज वह एक लग्जरी लाइफ जी रहे है।

PunjabKesari

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अंकित ने एक बार ये भी बोला था कि वो कभी शादी नहीं करेंगे। दरअसल करियर के शुरुआत में ही अंकित एक एक्टर सनाया खान के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे वो सनाया को लेकर काफी सीरियस थे और शादी तक की प्लानिंग कर ली थी लेकिन सनाया ने अंकित का साथ छोड़ दिया तब उनका दिल ऐसा टूटा कि उन्होंने शादी ना करने का फैसला कर लिया था। हालांकि अब उनका नाम प्रियंका चाहर चौधरी के साथ जोड़ा जाता है। अब ये दोस्ती है या दोस्ती से बढ़कर कुछ और ये तो वक्त ही बताएगा।
 

Related News