29 APRMONDAY2024 6:56:10 PM
Nari

क्यों टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की सगाई? 20 साल बाद सामने आया सच

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 10 Dec, 2022 03:29 PM
क्यों टूटी थी अभिषेक और करिश्मा की सगाई? 20 साल बाद सामने आया सच

एक वक्त था जब अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर के अफेयर के चर्चे बाॅलीवुड गलियारों में सुनने को मिलते थे। दोनों ने सगाई भी कर ली थी और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। मगर इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि कपूर और बच्चन परिवार के बीच दरार आ गई। दोनों की सगाई भी टूट गई लेकिन इसके पीछे की असल वजह आज तक सामने नहीं आई। मीडिया रिपोर्ट्स में इस रिश्ते के टूटने की वजह करिश्मा की मां बबीता को बताया गया तो कोई जया बच्चन को इसका जिम्मेदार बता रहा था। 

PunjabKesari

वहीं अब सालों बाद इस रिश्ते के टूटने की वजह का खुलासा हुआ है। फिल्ममेकर सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। सुनील बताते हैं कि साल 2000 में फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में दोनों के साथ काम किया था। उन्होंने शूटिंग के दौरान उनकी इक्वेशन को नोटिस किया था। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर फ्लाॅप रही और इसके साथ ही उनका रिश्ता भी खत्म हो गया था। सुनील कहते हैं कि दोनो जल्द शादी करने वाले थे। उन्होंने करिश्मा और अभिषेक की सगाई भी अटेंड की थी। मगर शूटिंग के दौरान उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि वो दोनो एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं क्योंकि वे सेट पर लड़ते रहते थे। सुनील कहते हैं कि वो हमेशा यह सोचकर हैरान रहते थे क्या ये सच में एक दूसरे के लिए बने हैं। अभिषेक बेहद स्वीट हैं और करिश्मा भी बहुत अच्छी हैं पर शायद किस्मत ने उन दोनों के लिए कुछ और ही सोचा हुआ था। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि सगाई के पांच महीने बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि करिश्मा की मां बबीता की वजह से उनका रिश्ता टूटा। उन दिनों अभिषेक का कोई करियर नहीं था और बच्चन परिवार की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं थी। ऐसे में बबीता नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी की शादी अभिषेक से हो। कुछ रिपोर्ट्स में भी यह भी कहा गया कि जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मी दुनिया में काम करें।

PunjabKesari

अभिषेक से अलग होने के बाद करिश्मा ने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। हालांकि, यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई। दोनों ने शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था- 'जब हम हनीमून पर थे तब संजय ने अपने दोस्तों के साथ मुझे सोने के लिए मजबूर किया था। मेरा सौदा तक कर दिया था।'

PunjabKesari

करिश्मा ने कहा था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनकी सास और देवर उन्हें बहुत परेशान करते थे। इतना ही नहीं संजय और उनकी मां उनके साथ मारपीट भी करते थे। पति संजय कपूर से अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ मां बबीता के पास आ गई। वहीं अभिषेक ने ऐश्वर्या राय संग शादी कर ली।

Related News