16 APRTUESDAY2024 10:24:41 PM
Nari

Navratri 2021: राशि अनुसार देवी के किस स्वरुप की करें पूजा? जानें यहां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 11 Oct, 2021 10:03 AM
Navratri 2021: राशि अनुसार देवी के किस स्वरुप की करें पूजा? जानें यहां

शारदीय नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। मान्यता है कि इससे देवी मां की असीम कृपा मिलती है। शास्त्रों अनुसार, मां के हर रुप की अलग-अलग महत्ता है। इसलिए नवरात्रि दौरान देवी मां के रुपों की राशि अनुसार पूजा करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...


मेष राशि- मेष राशि के लोग शैलपुत्री देवी की पूजा करें। इसके साथ ही इन्हें हर महीने नवमी तिथि पर मां शैलपुत्री का व्रत रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे मनचाहा फल मिलता है।

PunjabKesari
वृष राशि- वृष राशि के जातक ब्रह्मचारिणी माता की पूजा करें। इसके साथ ही हर माह की नवमी तिथि को मां ब्रह्मचारिणी का व्रत रखें।


मिथुन राशि- मिथुन वाले लोग मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा करें। हर महीने अष्टमी तिथि को चंद्रघंटा मां का उपवास करें। इससे आपके जीवन की समस्याएं दूर होंगी। ‌‌


कर्क राशि- इन लोगों को देव मां के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। साथ ही हर महीने नवमी तिथि पर सिद्धिदात्री मां का व्रत रखने से मनचाहा फल मिलेगा।


सिंह राशि- ये लोग देवी मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करें। इसके साथ हर माह अष्टमी तिथि पर मां कालरात्रि का व्रत रखें।

PunjabKesari
कन्या राशि- इस राशि के जातक मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा करें। इसके साथ ही इन्हें हर महीने नवमी तिथि को व्रत रखने से लाभ होगा।

तुला राशि- इन लोगों के लिए देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा करना शुभ होगा। इसके साथ ही इन्हें हर महीने नवमी पर मां ब्रह्मचारिणी का व्रत करना चाहिए।


वृश्चिक राशि- इस राशि के जातक शैलपुत्री मां की अराधना करें। हर माह अष्टमी तिथि को मां शैलपुत्री का व्रत भी रखें। इससे आपको माता रानी का आशीर्वाद मिलेगा।
 ‌‌

धनु राशि- ये लोग नवरात्रि दौरान मां सिद्धिदात्री की पूजा करें। इसके साथ ही हर महीने अष्टमी तिथि को व्रत रखें।

PunjabKesari

मकर राशि- मकर वाले मां के सिद्धिदात्री और काली स्वरूप की पूजा करें। साथ ही हर महीने अष्टमी को व्रत रखें।


कुंभ राशि- इस राशि के लोग मां सिद्धिदात्री और मां काली की पूजा करें। हर महीने अष्टमी तिथि पर व्रत रखें। इससे आपकी जीवन की समस्याएं दूर होंगी और खुशहाली का आगमन होगा।


मीन राशि- ये लोग इस नवरात्रि मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरुप की पूजा करें। साथ ही हर अष्टमी तिथि को मां सिद्धिदात्री का व्रत रखें। इससे आप पर माता रानी की असीम कृपा बरसेगी।

 

Related News