25 APRTHURSDAY2024 9:25:33 PM
Nari

मां मान जाती तो अनुष्का नहीं यह खूबसूरत लड़की होती विराट की दुल्हनिया

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 02 Oct, 2020 01:49 PM
मां मान जाती तो अनुष्का नहीं यह खूबसूरत लड़की होती विराट की दुल्हनिया

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रहे हैं। विराट और अनुष्का की शादी को तीन साल पूरे होने वाले हैं। इसी बीच अब जल्दी ही 2 से 3 होने वाले हैं। इस समय अनुष्का मैटरनिटी टाइम एंज्वॉय कर रही हैं। विराट और अनुष्का की बॉंडिंग काफी अच्छी है। विराट अनुष्का से बेहद प्यार भी करते हैं लेकिन शायद आप नहीं जानते इससे पहले विराट की लाइफ में ऐसी लड़की भी थी जिन्हें वह अपनी दुल्हन बनाना चाहते थे लेकिन उनकी मां इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुई।

अनुष्का से पहले इस लड़की पर आया था विराट का दिल

अगर विराट की मम्मी जी मान जाते हैं तो आज अनुष्का की जगह वह खूबसूरत लड़की कोहली परिवार की बहू होती। चलिए आपको बताते हैं वो खूबसूरत लड़की कौन थी। वह और कोई नहीं बल्कि इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सारा टेलर थी। सूत्रों के मुताबिक, सारा विराट की दुल्हनियां बनते-बनते रह गई।

PunjabKesari

एक पार्टी में हुई थी मुलाकात

विराट और सारा के अफेयर की खबरों ने खूब लाइमलाइट भी बटौरीं। सारा बॉलीवुड में काम करने के लिए भारत भी आई थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उसी दौरान एक पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई। धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया और फिर दोनों को कई जगहों पर एक-साथ देखा जाने लगा।

PunjabKesari

मां की वजह से नहीं हो पाई शादी

वहीं, दूसरी तरफ विराट की मां दोनों के रिश्ते से नाखुश थी। जब 5 साल पहले सारा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खुद विराट कोहली को प्रपोज किया तब विराट की मां ही दोनों के ब्रेकअप की वजह बनी थी। दरअसल, सारा ने ट्वीट करते हुए कहा कि वह विराट की प्रशंसक हैं और उन्हें बहुत पसंद करती हैं लेकिन इससे पहले कि विराट सारा के ट्वीट का कोई जवाब दे पाते उसकी मां पद्मा बीच में आ गई। मां  पद्मा ने कहा कि विराट अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं! विराट को अभी अपने खेल पर ध्यान देना होगा।

PunjabKesari

फिर क्या विराट और सारा की बात वहीं खत्म हो गई क्योंकि दोनों के रास्ते अलग हो गए। अगर विराट कोहली की मां मान जाती तो शायद आज दोनों शादी के बंधन में बंधे होते।

PunjabKesari

खैर, वजह चाहे जो भी हो लेकिन अनुष्का ही विराट की सोलमेट है। हम उम्मीद करते है कि आगे भी इन दोनों का रिश्ता ऐसे ही कायम रहे। दोनों अपने घर किलकारियां गूंजने का इंतजार कर रहे हैं वहीं फैंस भी इस खुशखबरी को जल्द सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

Related News