26 APRFRIDAY2024 2:36:33 PM
Nari

विरुष्का की शादी को पूरे हुए 3 साल, विराट ने पत्नी को खूबसूरत अंदाज में दी बधाई

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 11 Dec, 2020 10:39 AM
विरुष्का की शादी को पूरे हुए 3 साल, विराट ने पत्नी को खूबसूरत अंदाज में दी बधाई

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों की एक दूसरे के साथ बॉन्डिंग देखने लायक है। फैंस को कपल की जो बात सबसे ज्यादा पसंद है वह है एक दूसरे को उनके काम के लिए सपोर्ट करना। आज उनकी शाद को तीन साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर विराट कोहली ने बेहद ही स्पेशल अंदाज में अनुष्का को शादी की तीसरी सालगिराह की बधाई दी है। 

PunjabKesari

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें अनुष्का शादी के जोड़े में विराट को देखकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर कर विराट ने कैप्शन में लिखा, '3 साल और जीवन भर एक साथ।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

 

इस बार की सालगिराह इस कपल के लिए बेहद ही खास है। क्योंकि वे जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। बता दें एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान अनुष्का और विराट पहली बार मिले थे। वहीं से दोनों की दोस्ती की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया।

PunjabKesari

जिसके बाद दोनों 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंध गए। जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल थे। अनुष्का-विराट की शादी शाही शादियों में से एक थी। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया था।

Related News