25 APRTHURSDAY2024 7:18:34 AM
Nari

सपनों के घर पहुंचे Vickat: नए घर में गृहप्रवेश, पंडित ने करवाई पूजा और पेरेंट्स ने दिया आशीर्वाद

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 20 Dec, 2021 11:15 AM
सपनों के घर पहुंचे Vickat: नए घर में गृहप्रवेश, पंडित ने करवाई पूजा और पेरेंट्स ने दिया आशीर्वाद

शादी के बंधन में बंधने के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने नए घर में प्रवेश कर लिया है। 19 दिसंबर को विक्की और कैटरीना को मुंबई के जुहू में अपने नए घर के बाहर स्पॉट किया गया। गृहप्रवेश की पूजा में विक्की के पिता शाम कौशल और मां वीना भी शामिल भी थे। इसके अलावा उनके परिवार के सदस्य भी इस गृहप्रवेश की पूजा में शामिल हुए। बता दें कि विक्की ने अपनी पत्नी कैटरीना के लिए ड्रीम होम शादी से पहले ही खरीद लिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

विरुष्का के पड़ोसी हैं विक-कैट

इस कपल ने मुंबई, जुहू में एक अपार्टमेंट खरीदा था, जो आशियाना-सी फेसिंग। उनका घर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की बिल्डिंग में हैं यानि अब वह अनुष्का-विराट के पड़ोसी होंगे। इस बात का खुलाया खुद अनुष्का ने एक पोस्ट में किया था। उन्होंने कैटरीना-विक्की को शादी की बधाई देते हुए लिखा, "जल्दी से अपने घर आ जाओ, ताकि हमें कंस्ट्रक्शन की आवाजें न सुननी पड़ें।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

9 लाख तक देना होगा किराया

बता दें कि 5 हजार स्कवेयर फुट फैसला विक्की का यह आशियाना-सी फेसिंग है, जिसके लिए उन्होंने सिक्योरिटी के तौर पर शादी से पहले ही करीब 1.75 करोड़ रुपए डिपोजिट करवा दिए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इस अपार्टमेंट का शुरुआती 36 महीनों का किराया करीब 8 लाख रुपए होगा, जो अगले 12 महीनों में बढ़कर 8.40 लाख रुपए महीने हो जाएगा। बाकी के 12 महीनों के विक-कैट को करीब 9 लाख रुपए जमा करवाने होंगे।

Related News