19 MAYSUNDAY2024 3:44:52 AM
Nari

इस दिशा में लगाएं कामधेनु गाय की मूर्ति, घर में नहीं होगी पैसों की कमी

  • Edited By palak,
  • Updated: 03 Sep, 2022 04:18 PM
इस दिशा में लगाएं कामधेनु गाय की मूर्ति, घर में नहीं होगी पैसों की कमी

घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की साज-सजावट का सामान, शो-पीस और तस्वीरें लगाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में इस्तेमाल की जाने वाली साज-सजावट का संबंध व्यक्ति के जीवन से जुड़ा होता है। घर में या फिर किसी वर्कप्लेस में लगाई जाने वाली प्रतिमा यदि शुभ हो तो इससे आपके जीवन में भी पॉजिटिव एनर्जी आती है। लेकिन वहीं दूसरी ओर कई चीजें आपके घर में नेगेटिव एनर्जी भी ला सकती हैं। ऐसी ही एक चीज के बारे में आपको आज बताएंगे। कामधेनु गाय की मूर्ति घर में लगाना शुभ माना जाता है। इस मूर्ति को सही दिशा में लगाने से आपके घर में सुख-समृद्धि और वैभव आता है। तो चलिए आपको बताते हैं कामधेनु गाय से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में...

PunjabKesari

किस दिशा में लगाएं प्रतिमा? 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कामधेनु गाय की प्रतिमा घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इसे घर के ईशान कोणे में लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि ईशान कोणे में देवी-देवताओं का वास होता है। ईशान कोणे को घर का सबसे पवित्र स्थान भी माना जाता है। इस दिशा में मूर्ति लगाने से घर के वास्तु दोष भी दूर होते हैं। 

PunjabKesari

पूजा घर में रखें कामधेनु गाय

यदि आप घर के किसी कोने में कामधेनु गाय की मूर्ति रखना चाहते हैं तो पूजा घर में रख सकते हैं। पूजा घर के अलावा आप मूर्ति को घर के मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं। मुख्य द्वार पर मूर्ति लगाने से घर में सुख-शांति भी बनी रहेगी। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में कामधेनु गाय की कृपा बनी होती है। वहां कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। 

घर में लगाएं कामधेनु गाय की ऐसी प्रतिमा 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा किसी भी धातु की लगा सकते हैं। लेकिन यदि आप धातु की मूर्ति नहीं रख सकते तो कामधुने गाय की कोई तस्वीर भी लगा सकते हैं। तांबे या पीतल की प्रतिमा भी आप घर में लगा सकते हैं। 

सफेद मूर्ति होती है शुभ 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप घर में सफेद संगरमरमर कामधेनु गाय की प्रतिमा रख सकते हैं। इसके अलावा आप चीनी मिट्टी से बनी हुई गाय या बछड़े की मूर्ति भी अपने घर में स्थापित कर सकते हैं। इस तरह की मूर्ति घर में रखने से आपको शुभ फल मिलेगाा। 

PunjabKesari

शुभ मानी जाती है प्रतिमा

ऐसा माना जाता है कि जिस पर कामधेनु गाय की कृपा बनती है उस घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। घर के सदस्य कभी भी पैसे की कमी से नहीं जूझते। वास्तु मान्यताओं के मुताबिक, कामधेनु गाय में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और देवी सरस्वती के गुण पाए जाते हैं। यह प्रतिमा आपके घर के वास्तु दोष भी दूर करती है।  

PunjabKesari
 

Related News