27 APRSATURDAY2024 9:46:14 PM
Nari

घर के मुख्य द्वार पर जरुर करें ये काम, आशियाने में होगा सुख-समृद्धि का वास

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Nov, 2023 01:41 PM
घर के मुख्य द्वार पर जरुर करें ये काम, आशियाने में होगा सुख-समृद्धि का वास

घर के मुख्य द्वार घर का सबसे जरुरी हिस्सा माना जाता है। यह घर का ऐसा कोणा होता है जहां से बाहरी लोग घर में प्रवेश करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी मुख्य द्वार को ही लक्ष्मी के आगमन का मार्ग बताया जाता है। त्योहारों के दिन चल रहे हैं ऐसे में घर के मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु का यदि ध्यान रखा जाए तो घर में खुशहाली और समृद्धि का आगमन हो सकता है। चलिए आज आपको कुछ ऐसे वास्तु नियम बताते हैं जिन्हें अपनाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। आइए जानते हैं इनके बारे में....

इस दिशा में हो मुख्य द्वार 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार का दरवाजा उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व या फिर पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है। इसके अलावा मुख्य द्वार बनवाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह दरवाजा घर के बाकि दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। यह घड़ी की दिशा में ही खुलना चाहिए। 

PunjabKesari

मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह 

मुख्यद्वार पर मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह जरुर लगाएं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में स्वंय लक्ष्मी का वास होता है। 

तुलसी का पौधा 

मुख्य द्वार के पास तुलसी का पौधा रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे के औषधीय गुण घर में सुख-शांति लाते हैं। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भी इस पौधे का बहुत ही ज्यादा महत्व बताया गया है। तुलसी भगवान विष्णु को भी बहुत ही प्रिय है इस मुख्य द्वार पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। यह पौधा पॉजिटिविटी का भी प्रतीक माना जाता है। 

PunjabKesari

भगवान गणेश 

घर में सुख-समृद्धि के आगमन के लिए गणपति की प्रतिमा लगानी बहुत ही शुभ मानी जाती है। माना जाता है कि मुख्य द्वार पर बप्पा की प्रतिमा लगाने से घर में शुभ-लाभ आता है और घर खुशहाली का केंद्र बन जाता है। 

मंगल कलश 

रोजाना घर के मुख्यद्वार पर जल से भरा मंगल कलश रखना मुश्किल हो सकता है परंतु त्योहारों पर इसे मुख्य द्वार पर जरुर रखें। मान्यताओं के अनुसार, दीवाली जल से भरा हुआ मंगल कलश रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर की नेगेटिविटी बाहर होती है। 

स्वास्तिक 

शुभ चिन्हों की बात करें तो स्वास्तिक भी जरुर आता है क्योंकि पूजा पाठ में भी इसे बनाया जाता है और इस चिन्ह को लगाने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। लाल रंग से बना स्वास्तिक घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

Related News