19 APRFRIDAY2024 4:53:09 AM
Nari

देवी लक्ष्मी का शंख से गहरा संबंध, पूजास्थल में रखते ही मिलेंगे कई लाभ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Jul, 2021 11:13 AM
देवी लक्ष्मी का शंख से गहरा संबंध, पूजास्थल में रखते ही मिलेंगे कई लाभ

हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व है। मान्यता है कि पूजा के बाद शंख बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसे श्रीहरि द्वारा धारण किया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन दौरान सागर से 14 रत्नों के साथ एक दक्षिणावर्ती शंख भी निकला था। समुद्र मंथन के समय मां लक्ष्मी भी दोबारा प्रकट हुई थी। ऐसे में शंख को उनका भाई कहा जाता है। ऐसे में यह भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी को भी अतिप्रिय है। साथ ही दक्षिणावर्ती शंख को घर पर स्थापित करने से सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का वास होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

सुख-समृृद्धि के लिए 

देवी लक्ष्मी को शंख अतिप्रिय होने से इसे घर के मंदिर में स्थापित कररना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं घर में शंख होने से देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख को विधि-विधान से पूजाघर में स्थापित करें। इसके साथ रोजाना देवी मां और शंख की पूजा करें। मान्यता है कि इससे घर में अन्न व धन की बरतक बनी रहती है। 

PunjabKesari

सकारात्मकता के लिए 

मान्यता है कि शंख की ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक मेें बदल जाती है। इसके साथ ही जीवन की सभी परेशानियां व दुखों का अंत होता है। इसलिए रोजाना पूजा के बाद शंख बजाएं। 

दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए 

शीशे की कटोरी में लघु मोटी शंख रखकर बेड के पास रख दें। इससे कमरे में मौजूद नकारात्मकता दूर होगी। ऐसे में शादीशुदा जिंदगी में तनाव दूर होकर दांपत्य जीवन में मधुरता व प्यार बढ़ेगा। 

PunjabKesari

कारोबार की परेशानियां दूर करने के लिए 

कार्यस्थल में भगवान श्रीहरि की फोटो व तस्वीर के नीचे शंख की स्थापना करें। रोजाना पूजा के बाद शंख में गंगाजल भरें और पूरे कार्यक्षेत्र में छिड़के। इससे कारोबार व व्यापार में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 

विदेश जाने के लिए 

आज के समय में बहुत से लोग विदेश जाना चाहते हैं। ऐसे में यह सपना साकार करने के लिए आप शंख से जुड़ा एक खास उपाय कर सकती है। इसके लिए अपनी मां के हाथ से चावल भरा दक्षिणावर्ती शंख लेकर उस स्थान पर रखें जहां आपने विदेश जाने संबंधी कागजात रखें है। इससे आपके विदेश जाने की राह में आ रही परेशानियां दूर होगी। 

PunjabKesari

बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए 

रोजाना शंख की पूजा तुलसी से करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऐसे में बीमारियों, दुख-क्लेश आदि से बचाव रहेगा। असल में शंख बजाने से धार्मिक के साथ शारीरिक लाभ भी मिलते हैं। शंख बजाने से सांस रोकना पड़ता है। ऐसे में सांस प्रक्रिया बेहतर होती है। इससे योग की तीन क्रियाएं- कुंभक, पूरक व प्राणायाम एक साथ पूरी होती है। 

Related News