13 MARFRIDAY2026 10:30:38 PM
Nari

जब सबको हंसाने वाले राजपाल यादव ने रो-रोकर काटीं रातें

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 16 Mar, 2020 02:24 PM
जब सबको हंसाने वाले राजपाल यादव ने रो-रोकर काटीं रातें

कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिनके निभाए किरदार हमेशा याद रहते हैं। वहीं कुछ अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों को जीतने में कामयाब होते हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं राजपाल यादव। जिनकी काॅमेडी किसी भी रोते हुए को हंसा देती है। साल 1999 में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले राजपाल यादव आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

PunjabKesari,nari

राजपाल को साल 2000 में आई फिल्म प्यार तूने क्या किया से असली पहचान मिली। इसके बाद राजपाल यादव ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय और कॉमेडी से लाखों दिलों को जीता। क्या आप जानते हैं कि राजपाल यादव ने दो शादियां की हैं। जी हां, उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था। बेटी को जन्म देने के बाद ही उनका निधन हो गया था। करुणा की मौत के बाद राजपाल यादव ने साल 2003 में दूसरी शादी की। उनकी दूसरी पत्नी का नाम राधा है।

 

राजपाल और राधा लव स्टोरी बहुत ही कम लोग जानते हैं। राजपाल कनाडा में एक फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे। वहां उनकी मुलाकात राधा से हुई जो उनसे उम्र में 9 साल छोटी हैं। यहीं से दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे, कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली। राजपाल यादव और राधा की भी एक बेटी है।

PunjabKesari,लोीग

राधा को राजपाल पहली नजर में ही पसंद आ गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान राधा ने बताया था, "मैं जब पहली बार मुंबई पहुंची थी, तब राजपाल मुझे अपने घर लेकर गए थे। उन्होंने मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर उसी होटल की तरह करवाया था, जैसा कनाडा के उस होटल का था, जहां हम पहली बार मिले थे।" राजपाल यादव अब तक 62 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। बॉलीवुड में सफलता की ऊंचाईयां छूने के बावजूद राजपाल अचानक पर्दे से गायब हो गए थे। उन्होंने करीब दो साल तक किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।

PunjabKesari,nari

राजपाल यादव का विवादों से भी नाता रहा है। उन्हें 5 करोड़ रुपए का लोन ना चुकाने पर साल 2013 में दिल्ली हाईकोर्ट ने झूठा हलफनामा देने के लिए 10 दिन की सजा सुनाई थी। जिसके बाद वह तिहाड़ जेल में भी रहे। राजपाल आखिरी बार फिल्म 'जुड़वा 2' में नजर आए थे। अब वह जल्द ही फिल्म 'हंगामा 2' में शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आएंगे

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News