02 FEBMONDAY2026 12:31:25 AM
Nari

हुमा कुरैशी की 'महारानी' का ट्विंकल ने दिया Review, बोलीं- एक अनपढ़ पत्नी जो...

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 31 May, 2021 07:27 PM
हुमा कुरैशी की 'महारानी' का ट्विंकल ने दिया Review, बोलीं- एक अनपढ़ पत्नी जो...

कोरोना महामारी के चलते सिनेमा हाॅल बंद कर दिए गए हैं। ऐसे में डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर वेब सीरीज के साथ-साथ फिल्में भी रिलीज की जा रही हैं। हाल ही में बाॅलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की वेब सीरीज 'महारानी' रिलीज हुई है। जो इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस सीरीज को हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने देखा। जिसके बाद वह हुमा कुरैशी की तारीफ करते नहीं थक रहीं। 

PunjabKesari

ट्विंकल खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर अपने रिव्यू दिए हैं। वीडियो में वह कह रही हैं, 'मैंने सोनी लिव पर एक शो देखा जिसका नाम 'महारानी' है। इस शो ने मुझे अपने साथ जोड़ लिया था। इस सीरीज में हुमा कुरैशी एक अनपढ़ पत्नी बनीं है, जो आगे चलकर मुख्यमंत्री बन जाती है। यह देखने में बहुत दिलचस्प है कि एक महिला अपनी बात पर भी अड़ी रहती है और सामाजिक व राजनैतिक मामलों में भी आगे भी रहती है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

 

ट्विंकल आगे कहती हैं, 'सीरीज में छोटी-छोटी डिटेल का इस्तेमाल किया गया है। मैं यह नोटिस कर रही थी कि शुरुआत में वह घूंघट से ढकी रहती है लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है उसका घूंघट पीछे सरकता जाता है। यह छोटी डिटेल्स सीरीज की असलियत और उसके सफर को दर्शाती है। हुमा कुरैशी ने 'महारानी' के रूप में कमाल का काम किया है।'

PunjabKesari

बता दें 'महारानी' वेब सीरीज में हुमा कुरैशी ने रानी भारती नाम की महिला का किरदार निभाया है। इस वेब सीरीज को लेकर हुमा कुरैशी ना कहा कि काफी समय से ऐसे अफवाह थी कि ये बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की जिंदगी से आदारित सीरीज है। हालांकि एक्ट्रेस साफ कहा कि यह वेब सीरीज किसी की जिंदगी से प्रेरित नहीं है बल्कि एक काल्पनिक कहानी है। 

Related News