30 APRTUESDAY2024 1:00:16 AM
Nari

15 साल की उम्र में करोड़ों के घर की मालकिन बनी दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 03 Jan, 2023 04:15 PM
15 साल की उम्र में करोड़ों के घर की मालकिन बनी दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी

जिस उम्र में बच्चे अपने करियर को बनाने का सोचते है उस उम्र में टीवी की फेमस रूही ने अपना करोड़ों का घर खरीद लिया। जी हां,  टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में रूही भल्ला का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं चाइल्ड आर्टिस्ट रुहानिका धवन ने यह कर दिखाया है। 15 साल की रूहानिका ने अपना खुद का घर खरीदा। इस गुड न्यूज को खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

रुहानिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

रुहानिका धवन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर लंबा चोड़ा पोस्ट भी लिखा। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने उनके पैसों को डबल कर दिया। एक्ट्रेस पोस्ट शेयर कर लिखा, 'वाहेगुरु जी और मेरे पैरेंट्स की आशीर्वाद की बदौलत मैं अपनी खुशी आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं। एक नई शुरुआत। मेरा दिल खुशी और प्यार से भरा हुआ है और बेहद शुक्रगुजार हूं। मैंने अपना एक सपना पूरा कर लिया है। मैंने अपना खुद अपना एक घर खरीद लिया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी सफलता है। इसलिए मैं इसे आप सभी के साथ शेयर करना चाहती थी। मैं और मेरे पैरेंट्स उन तमाम प्लेटफॉर्म और मौकों के लिए शुक्रगुजार हैं, जो मुझे मिले और उनकी बदौलत मैं अपना यह सपना पूरा कर पाई।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ruhaanika Dhawan (@ruhaanikad)

आगे रुहानिका धवन ने लिखा है, 'यह मेरे पैरेंट्स के सपोर्ट और मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं था। खास जिक्र मेरी मां का जो सच में एक जादूगर हैं। वह देसी मांओं जैसी हैं, जो एक-एक पाई बचाती हैं और उसे डबल कर देती हैं। सिर्फ भगवान और वही जानती हैं कि यह उन्होंने कैसे किया। यह तो बस शुरुआत है। मैं पहले से ही बहुत बड़े सपने देखने वाली हूं। मैं और भी कड़ी मेहनत करूंगी और अपने सपनों को पूरा करूंगी। अगर मैं अपने सपने पूरे कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं। इसलिए सपने देखिए और उन्हें फॉलो करिए। वो एक दिन जरूर पूरे होंगे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ruhaanika Dhawan (@ruhaanikad)

करोड़ों में है घर की कीमत

वैसे रुहानिका ने अपनी पोस्ट में इस घर की कीमत नहीं बताई लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो इसकी कीमत करोड़ों में है। रुहानिका को हर कोई बधाई दे रहा है और फैंस भी उन्हें देखकर खुश है। बता दें कि रुहानिका पिछले 10 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव है। साल 2012 में रुहानिका ने टीवी शो 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' से एक्टिंग डेब्यू किया था लेकिन वो रुही बनकर घर-घर में फेमस हुई। पॉपुलर टीवी शोज ये है चाहतें और ये है मोहब्बतें में वो दिखाई दे चुकी है। इन शोज से ही उन्हें खास पहचान मिली। यही नहीं, इस शो के लिए उन्होंने मोस्ट पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट का आईटीए अवॉर्ड भी जीता था। रुहानिका फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने साल 2014 में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' और सनी देओल स्टारर 'घायल वंस अगेन' में भी काम किया था।

Related News