27 APRSATURDAY2024 2:34:49 AM
Nari

TV एक्ट्रेस निशी सिंह भादली का हुआ निधन, पति ने कहा- हमारी  जिंदगी हो गई है बदहाल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Sep, 2022 11:33 AM
TV एक्ट्रेस निशी सिंह भादली का हुआ निधन, पति ने कहा- हमारी  जिंदगी हो गई है बदहाल

टीवी जगत से एक बेहद दुख भरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस निशी सिंह भादली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 'हिटलर दीदी', 'कुबूल है', 'इश्कबाज' और 'तेनाली रामा' जैसे कई शोज में काम कर अपनी पहचान बनाई थी। लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। 

PunjabKesari
निशी पिछले चार सालों से पैरालिसिस का शिकार थीं और बेड रेस्ट पर थी। 17 सितम्बर की रात उन्हें खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। निशी सिंह के पति एक्टर और राइटर संजय सिंह भादली ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही  एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया था। 

PunjabKesari

संजय सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से निशा के गले में इंफेक्शन थी, जिसके चलते उन्हें सिर्फ लिक्विड खाना ही दिया जा रहा था। निशी सिंह भादली पिछले कुछ सालों से ठीक नहीं चल रही थी, साल 2019 में उन्होंने एक के बाद एक पैरालिसिस अटैक आए। कहा जाता है कि अपनी पत्नी के इलाज के लिए  संजय सिंह ने अपना फ्लैट तक गिरवी रख दिया था। 

PunjabKesari
संजय सिंह ने बताया कि मैं काम नहीं कर सकता था क्योंकि निशा को मेरी जरूरत थी। उन्होंने बताया कि बुरे समय में रमेश तोरानी, गुल खान, सुरभि चंदना और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने हमारी मदद की। संजय सिंह ने बताया कि पिछले दो साल में हमारी सारी बचत खत्म हो गई है।मेरी बेटी ने मां की देखभाल के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। अब मेरे पास परिवार कहने के लिए मेरे दो बच्चों के अलावा कोई नहीं है। 

PunjabKesari

निशी और संजय के दो बच्चे हैं। बेटा दिल्ली में अपने नाना- नानी के साथ रहता है और बेटी उनके साथ रहती थी। बात करें निशी सिंह के करियर की तो उन्होंने  8 सालों तक इंडस्ट्री में काम किया। टीवी सीरियल्स के अलावा वह फिल्मों में भी नजर आई। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री शौक में है। 

Related News