पंजाब केसरी (फैशन) : गर्मी के मौसम में हर कोई आरामदायक कपड़े पहनना चाहता है। महिलाओं की बात करें तो वे सलवार सूट की बजाए कुर्ता पहनना ही पसंद करती हैं। यह काफी 'कम्फर्टेबल' और 'स्टाइलिश लुक' देते हैं और इसे 'वियर' करना भी आसान होता है। ऑफिस या कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए यह 'आउटफिट' काफी बढ़िया रहता है। कुर्ती के साथ पलाजो, लैंगिग या इसे जींस के साथ भी पहन सकती हैं।
'मार्किट' में कई डिजाइन्स के कुर्ते मौजूद हैं जिसे किसी भी 'ऑकेशन' में पहन सकते हैं। 'सिंपल' कॉटन से लेकर 'लॉन्ग' अनारकली कुर्ते काफी 'स्टाइलिश लुक' देते हैं।
ज्यादातर महिलाएं हल्के रंग के कुर्ते पहनना पसंद करती हैं। सफेद रंग के इस कुर्ते पर 'ब्लॉक पेटिंग' की हुई है जो काफी बढ़िया लुक दे रही है। यह कुर्ता काफी 'ग्लैमरस' और 'स्टाइलिश लुक' देता है। इसे जींस के साथ पहन सकती हैं।