24 APRWEDNESDAY2024 12:08:30 AM
Nari

सूखी Nail Paint दोबारा नए जैसा बनाने के लिए आजमाएं ये आसान हैक्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Nov, 2021 04:20 PM
सूखी Nail Paint दोबारा नए जैसा बनाने के लिए आजमाएं ये आसान हैक्स

नाखूनों पर लगा नेल पेंट हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। मगर अक्सर लंबे समय तक नेल पेंट इस्तेमाल ना करने या इसे सही तरीक से ना रखने से यह सूखने व गाढ़ी होने लगती है। ऐसे में लड़कियां इसे बेकार समझकर फेंकना ही सही समझती है। मगर आप कुछ आसान से उपाय अपनाकर अपनी नेल पॉलिश को दोबारा पहले की तरह सही कर सकती है। चलिए जानते हैं कुछ ब्यूटी हैक्स...

गर्म पानी

आप अपने बाकी काजल, लाइन की तरह नेल पेंट को भी गर्म पानी से सही कर सकती हैं। इसके लिए एक बाउल गर्म पानी में सूखी व गाढ़ी पड़ी नेल पॉलिश को रख दें। कुछ घंटों बाद आपको एकदम नई जैसी नेल पेंट मिल जाएगी।

PunjabKesari

धूप में रखना सही

आप गाढ़ी नेल पेंट को धूप में रख कर भी सही कर सकती है। इसके लिए नेल पेंट की बॉटल को 1-2 घंटे तक तेज धूप में रख दें। इससे गाढ़ी हुई नेल पेंट पिघलकर एकदम सही हो जाएगी।

थिनर करें इस्तेमाल

आप इसमें थिनर की 2-3 बूंदें डालकर बॉटल को जोर से बांधकर हिलाएं। इसके बाद इसे खोलकर एक बार चैक कर लें। आपको एकदम नए जैसी नेल पेंट मिल जाएगी।

PunjabKesari

ट्रांसपेरेंट नेल पेंट मिलाएं

अगर आपका कलर्ड नेल पेंट सूख गया है तो आप इसमें ट्रांसपेरेंट नेल पेंट मिला सकती हैं। इससे यह एकदम नए जैसा हो जाएगा।

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान

. नेल पेंट को कभी भी फ्रिज में ना रखें। इससे वह जल्दी सूख सकती है। इसे हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही रखें।

. नेल पेंट लगाते दौरान सीधे पंखे के नीचे ना बैठे।

. नेल पॉलिश लगाने से पहले बोतल को हाथों के बीच रखकर हिलाएं।

Related News