29 APRMONDAY2024 9:01:45 AM
Nari

पेट की गड़बड़ी से परेशान परिणीति पीती हैं यह हेल्दी ड्रिंक, आप भी करें ट्राई

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Mar, 2022 04:05 PM
पेट की गड़बड़ी से परेशान परिणीति पीती हैं यह हेल्दी ड्रिंक, आप भी करें ट्राई

गलत खानपान के कारण आजकल बहुत से लोग पेट की गड़बड़ी से परेशान है। आंत स्वस्थ ना होने से ऐसी समस्या होने लगती है। एक्सपर्ट अनुसार, लगभग  70 प्रतिशत सेरोटोनिन या हैप्पीनेस हार्मोन दिमाग नहीं बल्कि हमारी आंत में बनते हैं। इसलिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरुरी है। ऐसे में इन  हैप्पीनेस हार्मोन और गुड बैक्टीरिया को हेल्दी रखने के लिए खुद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक घरेलू नुस्खा बताया है। उन्होंने एक हेल्दी ड्रिंक बनाने व इसके फायदे बताए हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...


चलिए जानते हैं पेट की गड़बड़ी दूर करने का घरेलू उपाय

परिणीति चोपड़ा के मुताबिक जीरा, सौंफ, अजवाइन और अदरक से बनी यह हेल्दी ड्रिंक पीने से आंते स्वस्थ रहती है। इससे इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत होता हैं। चलिए जानते हैं इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने का तरीका व फायदे...

PunjabKesari

सामग्री

सौंफ- 1 छोटी चम्मच
जीरा- 1 छोटी चम्मच
अजवाइन- 1 छोटी चम्मच
अदरक- 1 इंच टुकड़ा
पानी- 1 कप

विधि

. इसे बनाने के लिए पैन में सभी चीजें डालकर उबालें।
. मिश्रण के अच्छे से उबलने व पानी का रंग बदलने पर इसे आंच से उतार लें।
. आपकी हेल्दी ड्रिंक बनकर तैयार है।
. इसे हल्का ठंडा करके छान लें और पीने का मजा लें।


सौंफ और जीरे का पानी पीने के फायदे...


पाचन करे दुरुस्त

सभी चीजें औषधीय गुणों से भरपूर है। ऐसे में इस हेल्दी ड्रिंक को पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। एक्सपर्ट अनुसार, इसका सेवन करने से पेट में गड़बड़ी व इससे संबंधी अन्य समस्याएं दूर रहती है।

PunjabKesari

आंते रहेंगी स्वस्थ

इसका सेवन करने से आंते स्वस्थ रहती है। ऐसे में बेहतर शारीरिक विकास के लिए सौंफ-जीरा से तैयार इस हेल्दी डिंक को पीने से आंते स्वस्थ रहती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। एक्सपर्ट अनुसार, लिवर में मौजूद माइक्रोब्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है।

सूजन करे कम

इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में सूजन की समस्या से आराम मिलता है।

pc: freepik

 

Related News