01 MAYWEDNESDAY2024 11:08:04 PM
Nari

आपका बच्चा भी हो सकता हैं Depression का शिकार, इन टिप्स से रखें उसे पॉजिटिव

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 May, 2023 01:19 PM
आपका बच्चा भी हो सकता हैं Depression का शिकार, इन टिप्स से रखें उसे पॉजिटिव

एक उम्र के बाद बड़े लोगों में बिगड़े हुए मानसिक स्वास्थ्य की समस्या देखी जाती है। मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य के कमजोर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन बढ़ती उम्र इसका अहम कारण मानी जाती है।  लेकिन अगर कमजोर मेंटल हेल्थ की समस्या बच्चों में देखी जाए, तो ये बड़ी चिंता का विषय है। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को पहले से ही हेल्दी रखना जरूरी है और इसके लिए आप ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं...

भावनाओं का रखें ध्यान

कई बार पेरेंट्स बिजी होने के चलते अपने बच्चे की भावनाओं को नजरअंदाज करने की भूल करते हैं या फिर ने सख्त होने के चलते उनके इमोशन्स की कदर नहीं करते। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपका ये रवैया बच्चे की मेंटल हेल्थ नुकसानदायक साबित हो सकता है। बच्चे को क्या चाहिए, उनकी भावनाएं क्या हैं और वो कैसा व्यवहार अपना रहा है, इसका पेरेंट्स को खास ध्यान रखना चाहिए। उसे समझाएं कि क्या सही है और क्या गलत। ऐसा करने से आपका बच्चा दिमागी रुप से मजबूत होगा। 

PunjabKesari

पॉजिटिविटी

कभी-कभी पेरेंट्स अपनी बात मनवाने या बच्चे को सही चीजें समझाने के लिए उससे बुरा बर्ताव भी करते हैं। ऐसा करने से बच्चे के मन में आपके प्रति नेगेटिविटी आ सकती है। इसके बजाय बच्चे को ऐसी बातें बोले, जिससे वह पॉजिटिव फील करें। पॉजिटिविटी के कारण बच्चा अच्छा फील करेगा और उसका मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत होगा। बच्चे को सही और गलत की पहचान करने में मदद करें।

बच्चों को मिलना-जुलना सिखाएं

कुछ पेरेंट्स की आदत होती है कि वे अपने बच्चे को दूसरों के बच्चों से बेहतर समझते हैं और इस कारण उसे मिलने-जुलने भी नहीं देते। बच्चा अगर दूसरों से मिलेगा नहीं, तो वह अकेले रहकर डिप्रेशन का शिकार भी हो सकता है। दूसरे बच्चे या बड़ों से मिलने कारण वह नई चीजें सीख सकता है और हो सकता है कि उसका व्यवहार भी पॉजिटिव होने लगे। बच्चे को घर ही घर में रखने के कारण वह दूसरों से बात करने में घबराता है और इसका उसे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
PunjabKesari

Related News