26 APRFRIDAY2024 6:10:36 PM
Nari

लाल साड़ी और नौ लखा हार पहन बेटे की बारात में खूब नाची Tina Ambani, वही नई बहू ने पहना चांदी-रेशम से बना लहंगा

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 22 Feb, 2022 10:40 AM
लाल साड़ी और नौ लखा हार पहन बेटे की बारात में खूब नाची Tina Ambani, वही नई बहू ने पहना चांदी-रेशम से बना लहंगा

देश के सबसे रईस फैमिली अंबानी परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल हैं क्योंकि अनिल अंबानी और टीना अंबानी के घर नई बहू आई है। जी हां, कल यानि की 20 फरवरी को अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी ने अपनी मंगेतर कृशा शाह के साथ शादी की। शादी को काफी प्राइवेट रखा गया और अब इसकी वीडियोज व तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी टीना अंबानी

वेडिंग में दुल्हन कृशा शाह के ब्राइडल लुक की तो हर तरफ तारीफ हो ही रही हैं। साथ ही टीना अंबानी का लुक भी काफी चर्चा में है। बेटे की शादी में टीना अंबानी बेहद खूबसूरत दिखी। बेटे अनमोल की शादी में टीना अंबानी ने रेड हैवी लहंगा पहना, जिसमें वे स्टनिंग दिख रही थी। रेड एंड गोल्डन कलर की चोली, कलरफुल लहंगे के साथ उन्होंने रेड एंड हैवी गोल्डन दुपट्टा कैरी किया। टीना के लहंगे पर काफी हैवी एम्ब्रॉयडरी भी की हुई थी। लहंगे के साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस मांग टीका और लाइट वेट इयररिंग्स, हाथों में बड़े-बड़े कड़े पहने। रेड बिंदी और मिनिमम मेकअप के साथ टीना अंबानी ने अपनी लुक को पूरा किया। वही अनिल अंबानी ने बेटे की शादी में आइवरी कलर की शेरवानी पहनी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

टीना अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन लुक भी काफी लाइमलाइट में है। उनकी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें वो चांदी की थाली के सामने बैठ शादी से जुड़ी कुछ रस्में निभाती नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने रेड एंड गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी पहनी, जिसके साथ नौ लक्खा हार, मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और कानों में झुमके पहनें। टीना अंबानी की रेड साड़ी पर जरी वर्क किया हुआ था।

 

नई बहू ने पहना चांदी-रेशम से बना लहंगा

अब टीना अंबानी की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें वो बेटे की बारात में नाचती हुई दिखाई दे रही है। वही उनकी बहू कृशा शाह के लुक की बात करें तो कृशा ने डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना था।  जिस पर चांदी के रेशम और क्रिस्टल में फूलों के पैटर्न के साथ भारी कढ़ाई की गई थी। अपने लहंगे को कृशा शाह ने एक एम्बेलिश्ड दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिसमें स्कैलप्ड हेमलाइन थी। बता दें कि डॉली जैन ने कृशा को स्टाइल किया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ज्वैलरी की बात करें तो कृशा ने हीरे और पन्ना जड़ित चोकर नेकपीस, झुमके और एक सिंपल सा मांग टीका कैरी किया। साथ ही उन्होंने रेड एंड व्हाइट चूड़ा पहना लेकिन कृशा के ब्राइडल लुक की खास बात थी उनके सिल्वर थ्री-टियर कलीरे, जिसने सभी का ध्यान खींचा। मेकअप की बात करें तो कृशा ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप और रेड लिप्स से पूरा किया था। वही दूल्हे मियां जय अनमोल आइवरी कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News