03 MAYFRIDAY2024 10:01:46 PM
Nari

पुरुषों की पसंदीदा महिंद्रा थार को इस महिला ने किया डिजाइन, XUV के पीछे भी है Ramkripa का दिमाग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Aug, 2023 02:38 PM
पुरुषों की पसंदीदा महिंद्रा थार को इस महिला ने किया डिजाइन, XUV के पीछे भी है Ramkripa का दिमाग

यह तो हम सभी जानते हैं महिंद्रा  कंपनी ने कई सालों से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाया है। बात जब  महिंद्रा थार की आती है तो इसका मुकाबला अभी तक कोई कर नहीं पाया है। तभी तो युवाओं की पहली पसंद थार बन चुकी है। थार की खासियत के बारे में तो हम सब जानते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इसे डिजाइन करने वाली एक महिला है। 

PunjabKesari
दरअसल बढ़ती डिमांड के चलते महिंद्रा ने थार में कई बदलाव किए हैं। वैसे तो इस नए लुक में कई लागों की मेहनत लगी है, लेकिन सबसे ज्यादा श्रेय जाता है रामकृपा अनंतन को जिन्हें कृपा अनंतन के नाम से भी जाना जाता है। रामकृपा अनंतन ऑटोमोटिव उद्योग में एक जाना माना चेहरा हैं, उन्होंने महिंद्रा को एसयूवी सेगमेंट में लोकप्रिय बनाने में मदद की है। वह महिंद्रा थार, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और महिंद्रा स्कॉर्पियो के प्रमुख डिजाइनर रह चुकी है। 

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार रामकृपा अनंतन को आईआईटी बॉम्बे से मास्टर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम (IIT Bombay) पूरा करने के बाद ही महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में नौकरी मिल गई थी। उन्होंने 1997 में महिंद्रा में एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया, उनके काबलियत को देखते हुए उन्हें डिज़ाइन प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया।  रामकृपा अनंतन 2019 में महिंद्रा में डिजाइन की प्रमुख बनीं और  2 साल के संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, उन्होंने KRUX स्टूडियो नामक अपना खुद का डिजाइन स्टूडियो स्थापित करना छोड़ दिया।

PunjabKesari

अनंतन ने डिजाइन की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संगठन, महिंद्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह कार डिजाइन को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, मीडिया चर्चाओं और अंतर्राष्ट्रीय मंचों में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। बताया जाता है कि रामकृपा अनंतन की मौजूदा नेट वर्थ 330 करोड़ रुपये है. फिलहाल वह OLA Electric के साथ काम कर रही हैं।

Related News