नई दिल्ली : शुक्रवार और शनिवार को करीब एक चौथाई दिल्ली में भयंकर कटौती की जाएगी। इसके पीछे डी.टी.एल. और 70 फीसदी दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली बी.वाई.पी.एल. और बी.एस.ई.एस. राजधानी पॉवर लिमिटेड (बी.आर.पी.एल.) कटौती के पीछे बिजली के ट्रांसफॉर्मरों, तारों और बिजली के बक्सों की मरम्मत को कारण बता रहा है। 2 दिन सुबह से रात तक रुक-रुक कर बिजली के कट लगाए जाएंगे। पूर्वी दिल्ली सहित मध्य, दक्षिण, बाहरी और पश्चिम दिल्ली को कटौती का सामना करना पड़ सकता है। राजधानीवासियों को मार्च के अंत तक 5 से 7 घंटे की कटौती का सामना करना पड़ेगा।
बी.एस.ई.एस. का दावा, चल रही मरम्मत: उधर 70 फीसदी दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली प्रमुख निजी बिजली कंपनी बी.एस.ई.एस. दावा कर रही है कि दिल्ली के लोगों को गर्मियों में 24 घंटे बिना बाधा के बिजली मिलती रहे, इसलिए इन दिनों तमाम इलाकों में बिजली के उपकरणों और बिजली घरों में मरम्मत का काम चल रहा है। बिजली के पुराने ट्रांसफॉर्मरों और बिजली घरों की मरम्मत की जा रही है।
इन इलाकों में होगी कटौती (5 से 7 घंटे)
शुक्रवार और शनिवार को द्वारका, पालम, हौजखास, खानपुर, आर के पुरम, सरिता विहार, अलकनंदा, जाफरपुर, जनकपुरी, नजफगढ़, नांगलोई, पंजाबी बाग, साकेत, पीतमपुरा, केशवपुरम, बादली, शालीमार बाग, शक्ति नगर, सिविल लाइंस, मॉडल टाऊन, पहाड़ गंज, पटेल नगर, शंकर रोड, यमुना विहार, तिलक नगर, यमुना विहार, इंद्रलोक, चितरंजन पार्क, दिलशाद गार्डन, करावल नगर, कड़कडड़ूमा, कृष्ण नगर, लक्ष्मी नगर, मयूर विहार फेज-1 और 2, नंद नगर, मदर डेयरी, टैगोर गार्डन, विकासपुरी, मुंडका, डिफैंस कॉलोनी, चांदनी चौक, दरिया गंज, वसंतकुंज, बवाना, नरेला।