02 MAYTHURSDAY2024 12:08:13 PM
Nari

13 घंटे तैरकर श्रीलंका से भारत पहुंची ये 'जलपरी', कभी बच्चे उड़ाते थे इसका मजाक

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Mar, 2022 01:09 PM
13 घंटे तैरकर श्रीलंका से भारत पहुंची ये 'जलपरी', कभी बच्चे उड़ाते थे इसका मजाक

आज के  दौर की लड‍़कियां नीले आसमान में उड़ने के साथ ही पहाड़ों की ऊंचाई माप रही हैं। वह हौंसले और हिम्मत से अपनी किस्मत खुद लिख रही हैं। जब भी हिम्मत की बात होगी तो  13 साल की जिया राय का नाम जरुर लिया जाएगा क्योंकि भारत की बेटी ने लहरों को चुनौती देते हुए कमाल कर दिखाया है। 

PunjabKesari
कई राष्ट्रीय कीर्तिमान तोड़ चुकी है जिया

वैसे तो जिया अब तक कई राष्ट्रीय कीर्तिमान तोड़ चुकी है, लेकिन इस बार 13 घंटे 10 मिनट में 28.5 किलोमीटर तैरकर भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर दिया। वह दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला तैराक बन गई हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड भूला चौधरी के नाम था, जिन्होंने 2004 में 13 घंटे 52 मिनट में इसे पार किया था।

PunjabKesari
 'यंगेस्ट स्वीमर' के नाम से दर्ज है जिया का नाम

जिया का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में 'यंगेस्ट स्वीमर' के नाम से दर्ज है। बड़ी बात यह है कि जिया आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से ग्रसित हैं इसके बावजूद उन्होंने वो कर दिखाया जो आम बच्चे करते हुए हजारों बार सोचेंगे।  13 साल की इस लड़की ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से लेकर तमिलनाडु के धनुषकोडी में अरिचलमुनाई तक पाक जलडमरूमध्य को पार किया।

PunjabKesari

यूपी की रहने वाली है जिया

यूपी के आजमगढ़ जिले के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव की मूल निवासी जिया इससे पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। उन्होंने वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक की 36 किमी की दूरी सिर्फ 8 घंटे 40 मिनट में तैरकर एक नया कीर्तिमान बनाया था। इससे पहले उन्होंने अंचला कोर्ट से वसई फोर्ट तक की 22 किमी की दूरी 7 घंटे चार मिनट में तैरकर पार की और विश्व रेकॉर्ड बनाया। 

PunjabKesari
बच्चे उड़ाते थे मजाक


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 'मन की बात' में जिया की तारीफ कर चुके हैं। उन्हें 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से भी सम्मानित की जा चुकी है। ऑटिज्म के कारण बच्चे जिया का भी मजाक बनाया करते थे, जिससे वह  चिढ़ जाती थी।  एक दिन उसके पिता उसे स्वीमिंग पूल लेकर गए, जहां वह पानी में खेलने लगी और यहीं से उनकी स्वीमिंग की तैयारी शुरू हुई। 
 

Related News